ISRAEL IRAN ATTACK: इजराइल और इरान के बिच तनाव बढ़ता ही जा रहा है, इजराइल और इरान के अटैक का आज ये पांचवा दिन है जो ख़तम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस दौरान इरान की सेना ने इरान के टॉप सैन्य अधिकारी मेजर जनरल अली शादमानी की एक हवाई हमले में मौत होने की खबर दी है. बताया गया है की मेजर शादमानी इरान के ख़तम-अल-अंबिया हेड क्वार्टर के प्रमुख थे, और वहां की कमान संभाले हुए थे, शादमानी को आपातकालीन स्तिथि में ये पद्द सँभालने को दी गई थी. शादमानी को मेजर जनरल गुलाम अली की जगह पर इस पद्द पर नियुक्त किया था, जिनकी इसरायली हमले में मौत हो गई थी.
PM बेंजामिन का बड़ा बयान
युद्ध के इस घड़ी में इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा बयान दिया जिस्स्से लड़ाई और बढ़ गई है उन्होंने कहा,’’ की ये जंग अब अयातुल्ला खामेनेई की हत्या से ही ख़त्म होगी.
बता दें की इजराइल और इरान के इस युद्ध में अब तक इरान में 224 लोग लोग मर चुके है, जबकि 1,481 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे है. दूसरी ओर इजराइल में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और 600 से जयादा लोग घायल हो चुके हैं.













