Thursday, May 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को दी 2.66 करोड़ की सहायता राशि

झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड रांची में मुलाकात की

June 17, 2025
in झारखंड
A A
Chief Minister Hemant Soren gave Rs 2.66 crore as financial assistance to the family of martyred constable Sunil Dhan

Chief Minister Hemant Soren gave Rs 2.66 crore as financial assistance to the family of martyred constable Sunil Dhan

Share on FacebookShare on Twitter

JharkhandNews:  झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड रांची में मुलाकात की। इस दौरान शहीद के परिजनों को कुल 2 करोड़ 66 लाख 26 हजार 972 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई।

मुख्यमंत्री ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 1.20 करोड़ रुपए की चेक शहीद के परिजनों को सौंपा, जबकि गृह विभाग द्वारा 1.46 करोड़ रुपए से अधिक की राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री ने शहीद आरक्षी की पत्नी, माता और बच्चों से मिलकर संवेदना प्रकट की और कहा कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा:

“राज्य सरकार शहीद के परिजनों को हरसंभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा।”

शहीद की पत्नी को अनुकंपा नौकरी का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने शहीद की पत्नी गंदरी धान से अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के नियमानुसार यह सुविधा उपलब्ध है। शहीद की पत्नी ने कहा कि बच्चों की उम्र अभी कम है, इसलिए भविष्य में इस पर विचार करेंगी।

परिजनों को मिलेगा पेंशन और अन्य लाभ

शहीद की 65 वर्षीय माता फगनी उराइन ने बताया कि उनका परिवार खूंटी के कर्रा प्रखंड स्थित कांटी पोहरा टोली में रहता है, जहां खेतीबाड़ी ही उनकी आमदनी का जरिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार को सभी सरकारी योजनाओं का शीघ्र लाभ दिया जाए, जिसमें पेंशन योजना भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि पेंशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले माह से भुगतान शुरू हो जाएगा।

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए थे सुनील धान

गौरतलब है कि 12 अप्रैल 2025 को चाईबासा जिले के रातामाटी गांव में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में आरक्षी सुनील धान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, झारखंड जगुआर के डीआईजी इंद्रजीत महथा, सीनियर डीएसपी सुनील कुमार रजवार, एसबीआई रांची अंचल के उप महाप्रबंधक मनोज कुमार और मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडे समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

Related Posts

धनबाद: प्रेमसन होंडा सर्विस सेंटर में बम मिलने से मचा हड़कंप
झारखंड

धनबाद: प्रेमसन होंडा सर्विस सेंटर में बम मिलने से मचा हड़कंप

May 14, 2026
Jharkhand Breaking: Jharkhand Excise Constable Recruitment Exam Paper Leak Case: Accused Uttam Kumar surrenders in Ranchi Civil Court, sent to jail
Breaking News

Jharkhand Breaking: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा Paper Leak मामला: आरोपी उत्तम कुमार ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

May 14, 2026
Jharkhand Police undergoes major reshuffle: 18 DSPs' seniority list changed, 9 officers promoted to senior and 9 to junior.
झारखंड

झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 DSP की वरीयता सूची बदली, 9 अधिकारी हुए वरीय तो 9 बने कनीय

May 14, 2026
Next Post
UNESCO की Co-Chairperson डॉ० मिंज ने मंत्री शिल्पी से की मुलाकात

UNESCO की Co-Chairperson डॉ. मिंज ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात, मंत्री ने कहा....

पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने डीवीसी और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बड़कागांव में गहराया बिजली संकट: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने डीवीसी और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

धनबाद: प्रेमसन होंडा सर्विस सेंटर में बम मिलने से मचा हड़कंप

धनबाद: प्रेमसन होंडा सर्विस सेंटर में बम मिलने से मचा हड़कंप

May 14, 2026

3 साल की बच्ची को लगी Mobile की खतरनाक लत, 13 घंटे चलाती थी फोन | Excessive Screen Time Side Effects

ब्रेकिंग न्यूज: देवास पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत-शवों के चिथड़े उड़े

Devas Firecracker Factory Blast: मध्य प्रदेश के देवास में मौत का धमाका, बिहार के मजदूरों पर टूटा कहर

Jharkhand Breaking: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा Paper Leak मामला: आरोपी उत्तम कुमार ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

दिल्ली में मंथन के बाद V D Satheesan के नाम पर लगी मुहर, जानें सीटों का पूरा गणित

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra