JharkhandNews: — दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र ने आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (DPMMU), रांची के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासनिक अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की और शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में सादे समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिश्र का स्वागत किया।












