Jharkhand: धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उसके दो सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खरसावां सरायकेला निवासी मोहम्मद अहसान अंसारी और पिंटू लोहार के रूप में हुई है। दोनों को धनबाद मुख्य दंडाधिकारी आरती माला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस को मिली बड़ी सफलता: देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए कई अहम खुलासे किए हैं।
ऐसे बना गैंग का हिस्सा
पुलिस को दिए बयान में पिंटू लोहार ने बताया कि वह मोहम्मद एहसान के संपर्क में आया, जिसने बताया कि एक बाहरी “काम” है, जिसमें मोटी रकम मिलेगी। लालच में आकर वह मार्च-अप्रैल में धनबाद आया। कुछ दिन यहां रुकने के बाद टारगेट की जानकारी मिली, लेकिन वह बाहर चला गया। इस बीच, हथियार और बाइक मुन्ना खान को सौंपकर वह लौट गया।
नया मिशन: एक लाख रुपये की सुपारी
23 जून को वे फिर से धनबाद लौटे, जहां मुहम्मद हाशिम ने बताया कि नया टारगेट है और काम पूरा होने पर प्रिंस खान और गोपी खान द्वारा 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे। मिशन के तहत सैफ अली उर्फ मुन्ना खान ने उन्हें ब्लैक पल्सर मोटरसाइकिल और हथियार पॉलिटेक्निक के पास सौंपे।
पुलिस के हत्थे चढ़े
जब दोनों अपने अन्य साथियों से मिलने जा रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गैंग के अन्य सदस्य कौन हैं?
पुलिस पूछताछ में दोनों ने कई और नामों का खुलासा किया है जो इस गैंग का हिस्सा बताए जा रहे हैं:
- 1. मो० हासिम उम्र करीब 45 वर्ष पिता-अली हुसैन ग्राम चोंगा साही सिमिदिरी थाना-चक्रधरपुर जिला-पश्चिमी सिंहभूम.2. पीर मोहम्मद उर्फ गबरु उम्र 24 वर्ष पिता-मोहम्मद शेर खान ग्राम-बंगलाटांड थाना-चक्रधरपुर, जिला- पश्चिमी सिंहभूम.
3. अजय कांडेयाँग उम्र 35 वर्ष पिता रतन सिंह कांडेयाँग उर्फ दामु हो ग्राम-न्यू ओलीडीह मानगो थाना-मानगो जिला-पूर्वी सिंहभूम.
4. बबलु कांडेयाँग उम्र 34 वर्ष पिता-जोगन कांडेयाँग ग्राम-बेगनाडीह थाना-खरसांवा जिला-सरायकेला खरसांवा.
5. मो० सरवर उम्र-25 वर्ष पिता-स्व० मुस्लिम ग्राम-निशादनगर वासेपुर थाना-बंकमोड जिला-धनबाद.
6. तनवीर आलम उम्र-43 वर्ष पिता-मोहम्मद अहिया ग्राम-निशांत नगर वासेपुर थाना-बैंकमोड जिला-धनबाद.
7. सैफ अली उर्फ मुन्ना खान उम्र-31-वर्ष पे०-शौकत अली सा०-अमन सोसाईटी गेट नं0-02 थाना-भूली ओ०पी० जिला-धनबाद .
8. पिन्टु लोहार उम्र करीब 26 वर्ष पे०- रील साहेब लोहार सां०- जोजोडीह थाना-खरसांवा जिला – सरायकेला-खरसांवा .
9. मो० एहसान अंसारी उम्र 30 वर्ष पे०- स्व० मो० मजनू अंसारी सा०- गांडासाई थाना- खरसांवा जिला- सरायकेला-खरसांवा.
गैंगस्टर प्रिंस खान और गोपी खान के इशारे पर चलता है पूरा नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह पूरा गिरोह प्रिंस खान और गोपी खान के इशारे पर काम करता है, और हथियारों की सप्लाई मुन्ना खान के जरिए की जाती है।












