Jharkhand: झारखंड की प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान संत जेवियर्स कॉलेज राँची ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक नामांकन के लिए पहली मेधा सूची (First Merit List) आधिकारिक वेबसाइट www.sxcran.ac.in पर जारी कर दी है। बीए, बीएससी और बीकॉम के विभिन्न कोर्सों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब अपनी मेरिट स्थिति चेक कर सकते हैं और नामांकन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
किन कोर्सों की पहली लिस्ट जारी हुई?
रेगुलर कोर्स:
- बीकॉम (अकाउंट्स ऑनर्स)
- बीएससी स्टैटिस्टिक्स
- बीएससी जियोलॉजी
- बीए हिन्दी ऑनर्स
व्यवसायिक (Vocational) कोर्स:
- एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग
- फाइनेंस मार्केट ऑपरेशन
- इंटरनेशनल अकाउंट्स
- ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसेस
- रिटेल मैनेजमेंट
- बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- एनीमेशन एंड इंटीरियर डिज़ाइन
- बीएससी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
एडमिशन प्रक्रिया कैसे करें?
- सबसे पहले कॉलेज के एडमिशन पोर्टल पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें।
- सही नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरें (बाद में बदला नहीं जा सकता)।
- उसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और कोर्स की पसंद भरें।
जरूरी दस्तावेज़ (सभी स्कैन कॉपी में):
- 10वीं और 12वीं के मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- मूल चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (अन्य बोर्ड से आने वालों के लिए)
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- आरक्षण लाभ हेतु कैटेगरी प्रमाण पत्र
महत्वपूर्ण तिथि:
- फर्स्ट मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिए अंतिम नामांकन तिथि: 30 जून 2025
प्रवेश परीक्षा वाले विषयों की लिस्ट कब आएगी?
जिन विषयों में एंट्रेंस टेस्ट लिया गया था, उनकी मेरिट लिस्ट जल्द ही कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
कॉलेज प्रशासन की अपील:
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर प्रदीप रोबर्ट कुजूर, एसजे ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी करें।












