Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

ऑटो-टोटो चालकों की मुश्किलें बढ़ीं! अब ड्राइविंग लाइसेंस नहीं तो भारी सज़ा तय

June 26, 2025
in झारखंड
A A
ऑटो-टोटो चालकों की मुश्किलें बढ़ीं!
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: शहरी क्षेत्र में तीन पहिया वाहन (ऑटो और टोटो) चलाने वाले चालकों पर जिला परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) बैद्यनाथ कामती ने जानकारी दी है कि अब हजारीबाग में नियमित रूप से तीन पहिया वाहनों की जांच अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान जिन चालकों के पास वैध तीन पहिया ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होगा, उनसे ₹5000 का जुर्माना वसूला जायेगा. साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है, जिसमें जेल भेजे जाने की आशंका है.

यातायात नियमों की खुलेआम हो रही अनदेखी

DTO बैद्यनाथ कामती ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में ऑटो और टोटो चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. इसका असर शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर जाम के रूप में देखने को मिल रहा है. जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ अन्य दस्तावेज जैसे वाहन का फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) की भी जांच की जाएगी.

read more- वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार, दिल्ली में भर्ती; राज्यपाल संतोष गंगवार ने की मुलाकात

कम उम्र के चालकों और अपूर्ण दस्तावेजों की भरमार

परिवहन विभाग की मानें तो शहर और आसपास के इलाकों में ऑटो व टोटो की संख्या तेजी से बढ़ी है. इनमें अधिकांश चालक या तो कम उम्र के हैं या उनके पास आवश्यक कागजात नहीं हैं. कई चालक ऐसे भी हैं जिनके दस्तावेज पूरी तरह से अपडेट नहीं हैं. यही कारण है कि शहर की सड़कें आए दिन ट्रैफिक जाम की शिकार हो रही हैं.

लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित कर रही रोड सेफ्टी टीम

परिवहन कार्यालय से तीन पहिया ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जा रहा है. विभाग से जुड़ी रोड सेफ्टी टीम लगातार चालकों को समय रहते ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक कर रही है. DTO ने कहा कि वाहन चलाना रोज़गार का जरिया है, लेकिन इसके लिए कानून का पालन जरूरी है.

नियम तोड़ने वालों से पिछले महीने वसूले गए ₹6 लाख से ज्यादा जुर्माना

DTO ने यह भी बताया कि मई माह में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामलों में विभाग ने 100 से अधिक लोगों से ₹6 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला है. शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, फिर भी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहनते, ट्रिपल राइडिंग करते हैं और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते.

read more- शिबू सोरेन की तबीयत पूछने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद पहुंचीं अस्पताल, हेमंत सोरेन से जाना हाल

अब हजारीबाग में ऑटो और टोटो चालकों के लिए बिना ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों के वाहन चलाना भारी पड़ सकता है. विभाग की चेतावनी साफ है—सड़क पर उतरने से पहले सभी नियमों का पालन करें, अन्यथा जुर्माना और कानूनी कार्रवाई दोनों झेलनी पड़ सकती है.

Related Posts

Two smugglers arrested with brown sugar in Lohardaga, 10 grams of narcotic substance seized along with Thar vehicle
झारखंड

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

May 19, 2026
West Singhbhum Chakradharpur-Porahat forest Encounter between security forces and Naxals
Breaking News

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

May 19, 2026
The Supreme Court's order is unreflected in Ranchi; the shelter home plan remains in limbo, and stray dogs continue to terrorize.
झारखंड

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

May 19, 2026
Next Post
सूर्यकुमार यादव की सफल हुई सर्जरी,

जर्मनी में सूर्यकुमार यादव की सफल हुई सर्जरी, बोले- जल्द करूँगा वापसी

भारत निर्वाचन आयोग ने 345 निष्क्रिय राजनीतिक दलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की, जानें क्या है इसका महत्व

भारत निर्वाचन आयोग ने 345 निष्क्रिय राजनीतिक दलों (RUPPs) को हटाने की प्रक्रिया शुरू की, जानें क्या है इसका महत्व

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Two smugglers arrested with brown sugar in Lohardaga, 10 grams of narcotic substance seized along with Thar vehicle

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

May 19, 2026

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

Bread Price Hike: महंगाई का झटका, ब्रेड के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब क्या हैं नई कीमतें

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra