मंगलवार, अक्टूबर 6, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

झारखंड सरकार पर बरसे गजेंद्र सिंह पटेल, बोले- भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार विफल

भाजपा के नए झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, छात्र मुद्दों, रोजगार, महिला सुरक्षा, घुसपैठ और SIR को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

अक्टूबर 6, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Gajendra Singh Patel lashes out at the Jharkhand government; says the government has failed on the issues of corruption and law and order.

Gajendra Singh Patel lashes out at the Jharkhand government; says the government has failed on the issues of corruption and law and order.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, रोजगार, छात्र आंदोलनों और घुसपैठ समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

Table of Contents

Toggle
  • शिक्षा, रोजगार और परीक्षा में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया
  • भ्रष्टाचार और खनिज संपदा को लेकर सरकार पर आरोप
  • घुसपैठ और SIR का भी उठाया मुद्दा
  • कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल
  • 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन
    • बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, चुनाव आयोग के खिलाफ यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
    • बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हिरासत में; INDIA गठबंधन का संसद से निर्वाचन आयोग तक हल्ला बोल!

अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे का अनुभव साझा करते हुए पटेल ने कहा कि विभिन्न जिलों के लोगों से मिलने और राज्य की स्थिति को समझने के बाद उन्हें हालात चिंताजनक नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 से झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार सत्ता में है, लेकिन जनता को विकास के नाम पर निराशा मिली है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • अस्पतालों में मरीजों को आसानी से मिलेंगी सस्ती जरूरी दवाएं, 15 दिन में खुलेंगे नए केंद्र
  • झारखंड में SIR की समयसीमा बढ़ाने की तैयारी, 11.79 लाख दावे-आपत्तियां बनी चुनौती
  • Palamu में कमरे के अंदर युवक की गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

शिक्षा, रोजगार और परीक्षा में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया

गजेंद्र सिंह पटेल ने युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है।

उन्होंने JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही और PGT समेत कई परीक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद सामने आए हैं। पटेल ने दावा किया कि युवाओं ने जब लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया तो उनके साथ भी कार्रवाई की गई।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

भ्रष्टाचार और खनिज संपदा को लेकर सरकार पर आरोप

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने राज्य में बालू, कोयला, पत्थर और अन्य खनिज संपदाओं को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने DMFT फंड और जल, जंगल, जमीन से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा इन मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाती रही है।

हालांकि, इन आरोपों पर राज्य सरकार का पक्ष इस प्रेस वार्ता में सामने नहीं आया है।

घुसपैठ और SIR का भी उठाया मुद्दा

पटेल ने झारखंड में कथित घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार पर इसे रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की ओर से इस विषय को लेकर सरकार को पहले भी सचेत किया गया है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का जिक्र करते हुए कहा कि वास्तविक मतदाताओं को जोड़ने और अवांछित नामों को हटाने की प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार SIR का विरोध कर रही है और इस मुद्दे पर भ्रम फैलाया जा रहा है।

कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने हत्या, लूट, अपहरण और गोलीबारी जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों के बीच कानून का भय कम हुआ है।

महिला सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने सरकार से सवाल किए और कहा कि राज्य में भय का माहौल होने का दावा किया।

7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन

गजेंद्र सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के तहत 7 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि देशभर में जिला मुख्यालयों पर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पटेल ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाएगी और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखेगी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

🎬 ट्रेंडिंग न्यूज़ शॉर्ट्स (News Reels)
सभी शॉर्ट्स ➔
▶ शॉर्ट
बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, चुनाव आयोग के खिलाफ यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, चुनाव आयोग के खिलाफ यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

▶ शॉर्ट
बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हिरासत में; INDIA गठबंधन का संसद से निर्वाचन आयोग तक हल्ला बोल!

बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हिरासत में; INDIA गठबंधन का संसद से निर्वाचन आयोग तक हल्ला बोल!

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

Ranchi's Durga Puja committees met CM Hemant Soren and invited him to visit the pandals.
रांची Ranchi

Ranchi के दुर्गा पूजा समितियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पंडाल भ्रमण का दिया न्योता

अक्टूबर 6, 2026
अस्पतालों में मरीजों को आसानी से मिलेंगी सस्ती जरूरी दवाएं, 15 दिन में खुलेंगे नए केंद्र
झारखंड Jharkhand News

अस्पतालों में मरीजों को आसानी से मिलेंगी सस्ती जरूरी दवाएं, 15 दिन में खुलेंगे नए केंद्र

अक्टूबर 6, 2026
झारखंड में SIR की समयसीमा बढ़ाने की तैयारी, 11.79 लाख दावे-आपत्तियां बनी चुनौती
झारखंड Jharkhand News

झारखंड में SIR की समयसीमा बढ़ाने की तैयारी, 11.79 लाख दावे-आपत्तियां बनी चुनौती

अक्टूबर 6, 2026
Next Post
अस्पतालों में मरीजों को आसानी से मिलेंगी सस्ती जरूरी दवाएं, 15 दिन में खुलेंगे नए केंद्र

अस्पतालों में मरीजों को आसानी से मिलेंगी सस्ती जरूरी दवाएं, 15 दिन में खुलेंगे नए केंद्र

Ranchi's Durga Puja committees met CM Hemant Soren and invited him to visit the pandals.

Ranchi के दुर्गा पूजा समितियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पंडाल भ्रमण का दिया न्योता

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi's Durga Puja committees met CM Hemant Soren and invited him to visit the pandals.

Ranchi के दुर्गा पूजा समितियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पंडाल भ्रमण का दिया न्योता

अक्टूबर 6, 2026

अस्पतालों में मरीजों को आसानी से मिलेंगी सस्ती जरूरी दवाएं, 15 दिन में खुलेंगे नए केंद्र

झारखंड सरकार पर बरसे गजेंद्र सिंह पटेल, बोले- भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार विफल

झारखंड में SIR की समयसीमा बढ़ाने की तैयारी, 11.79 लाख दावे-आपत्तियां बनी चुनौती

Palamu में कमरे के अंदर युवक की गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

BJP झारखंड कोर कमेटी की बैठक में संगठन और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K News Snap Shorts