BiharNews: बिहार के जमुई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला अपने ही भतीजे के साथ घर छोड़कर फरार हो गई और बाद में शादी कर ली। यह घटना जिले के भाटचक गांव की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
जानकारी के अनुसार, महिला मालती देवी ने अपने पति को यह कहकर घर से निकलने की बात कही थी कि वह मायके जा रही है। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद मालती देवी अपने तीनों बच्चों के साथ गायब हो गई। वहीं, दीपक कुमार नामक युवक, जो मालती का भतीजा बताया जा रहा है, उसने भी अपने घरवालों को कोलकाता जाने की जानकारी दी थी।
हालात तब पूरी तरह साफ हो गए जब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों के वायरल होते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
इस मामले में मालती देवी के पति सावन कुमार उर्फ कमांडो, जो पेशे से गैरेज मिस्त्री हैं, ने स्थानीय थाने में महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पति की ओर से दी गई शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गौरतलब है कि जमुई जिले में ऐसा मामला पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी टाउन थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव में एक महिला ने अपने भतीजे से विवाह कर लिया था, जो लंबे समय तक चर्चाओं में रहा था।
अब एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को तोड़ने वाला यह मामला सामने आने के बाद जिला सुर्खियों में है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












