Bihar Vidhansabha Election: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अब बस कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं ऐसे में राज्य में राज्य में कई राष्ट्रीय नेताओं की सभा हो रही है। आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी बिहार के वैशाली पहुंचे, उन्हें सुनने के लिए लोगों का भीड़ बारिश में भी इंतजार करती रही।
सीएम योगी को सुनने को बेताब रही जनता
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शुक्रवार को बिहार में तीन जिलों में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान वैशाली के लालगंज में सीएम योगी को सुनने के लिए जनता में जो जोश और उत्साह दिखा, वह गजब है.
Read More: Big Breaking: Chennai ED Office को उड़ाने की धमकी! बम की खबर से मचा हड़कंप
कीचड़ में खड़ रहे लोग
भारी बारिश के बीच भी सीएम योगी को सुनने के लिए न केवल बड़ी संख्या में लोग पहुंचे बल्कि वो भीगते हुए कीचड़ में खड़े हुए दिखाई दिये.
CM योगी को सुन नाच पड़े लोग
बारिश लगातार हो रही थी जिसकी वजह से लालगंज की सभा को तीन बार टालना पड़ा, लेकिन लोग फिर भी निराश नहीं थे और रैली के मैदान में कीचड़ और बारिश के बीच भी खड़े रहे. आखिर सीएम योगी पहुंचे और लोगों ने उन्हें सुना. लोग कीचड़ में खड़े होकर नाचते हुए नजर आए.
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।








