Ranchi : रांची पुलिस ने बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बुंडू इलाके से एक कुख्यात हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जमशेदपुर निवासी दशरथ शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से तीन लोडेड पिस्टल, दो मैगजीन और कई मोबाइल फोन बरामद किया है।
Read More-गोल्ड लवर्स लूट लो बाजार! सोने के दाम में भारी गिरावट, इतना हुआ सस्ता
सुजीत सिन्हा गैंग को हथियार सप्लाई करने आया था शख्स
रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुंडू के ऐदलहातू NH-33 स्थित सूर्य मंदिर तोरण द्वार के पास एक व्यक्ति हथियारों की डिलीवरी देने वाला है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ बुंडू के नेतृत्व में टीम गठित की गई और इलाके की घेराबंदी की गई।
Read More-अमेरिका के रूसी तेल कंपनियों पर बैन लगाने पर पुतिन ने दी कड़ी चेतावनी
इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जिसके बाद युवक की तलाशी में तीन पिस्टल बरामद हुए। पूछताछ में दशरथ ने खुलासा किया कि वह इन हथियारों को कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के गिरोह के एक सदस्य तक पहुंचाने जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read More-मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट, अब एक साथ मिलेगा दो महीने का पैसा! जाने कैसे











