Ranchi : झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है। सरकार ने योजना के लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। जिन महिलाओं को 14वीं किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया था, उन्हें इस महीने दो किस्तों का भुगतान एक साथ किया जाएगा। इसका मतलब है कि प्रत्येक लाभुक महिला के खाते में कुल 5,000 रुपये भेजे जाएंगे।
Read More-Breaking News: बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव होंगे सीएम फेस, महागठबंधन का बड़ा ऐलान
सभी महिलाओं तक पहुंचे योजना का लाभ
सरकार कहना है कि ताकि योजना का लाभ समय पर और पूरी तरह से महिलाओं तक पहुंचे इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के सभी बैंक खातों में राशि जल्द से जल्द पहुंचाई जाएगी और कोई भी लाभुक इस योजना से वंचित न रहे इसका ख्याल रखा जाएगा।
Read More-Breaking News : भारत ने दूसरे वनडे में बनाए 264 रन, रोहित शर्मा और श्रेयस की फिफ्टी
सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता और उनके जीवन स्तर में सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण करना है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







