Thursday, January 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

नीरज सिंह हत्याकांड केस में बड़ा मोड़, हाई कोर्ट ने संजीव सिंह सहित 10 को भेजा नोटिस

November 14, 2025
in झारखंड, रांची
A A
नीरज सिंह हत्याकांड केस में बड़ा मोड़, हाई कोर्ट ने संजीव सिंह सहित 10 को भेजा नोटिस
Share on FacebookShare on Twitter

Dhanbad : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह समेत 10 लोगों की रिहाई के आदेश को चुनौती देने वाली अपील को झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। उच्च न्यायालय में मृतक चालक धलटू महतो की पत्नी मीना देवी द्वारा दाखिल अपील पर आज सुनवाई की गई।

संजीव सिंह समेत 10 लोगों को नोटिस जारी करने का आदेश

हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न केवल अपील को सुनवाई के लिए मंजूर किया वहीं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनबाद को विशेष दूत के माध्यम से निचली अदालत के रिकॉर्ड को तलब किया है. हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा दोष मुक्त किए गए आरोपी संजीव सिंह समेत 10 लोगों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

झारखंड उच्च न्यायालय में यह मामला आज सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय के डबल बेंच न्यायमूर्ति रोगन मुखोपाध्याय एवं न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की बेंच संख्या 3 में सुनवाई के लिए निर्धारित की गई थी। अपीलार्थी मीना देवी की ओर से उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह ने उच्च न्यायालय के डबल बेंच संख्या दो मैं मेंशन करते हुए आग्रह किया कि यह अपील आज सुनवाई के लिए बेंच संख्या 3 में निर्धारित की गई थी परंतु वह बेंच आज नहीं है इसलिए इसे अति आवश्यक समझकर सुन लिया जाए।

Related Post

Jharkhand Politics: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है

Jharkhand Politics: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है

January 22, 2026
Jharkhand Politics: सम्मान या सिर्फ पहचान? दावोस के ‘व्हाइट बैज’ पर बीजेपी ने उठाए सवाल

Jharkhand Politics: सम्मान या सिर्फ पहचान? दावोस के ‘व्हाइट बैज’ पर बीजेपी ने उठाए सवाल

January 22, 2026
Jharkhand News: सारंडा ऑपरेशन तो बस शुरुआत है, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश-आदित्य साहू

Jharkhand News: सारंडा ऑपरेशन तो बस शुरुआत है, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश-आदित्य साहू

January 22, 2026
Jharkhand News: रांची में रेल मंथन: वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के विस्तार समेत सांसदों ने रखीं प्रमुख मांगें

Jharkhand News: रांची में रेल मंथन: वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के विस्तार समेत सांसदों ने रखीं प्रमुख मांगें

January 22, 2026

ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड में हेरफेर की संभावना है

उच्च न्यायालय के डबल बेंच के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, एवं न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय द्वारा इस मामले पर आज सुनवाई की गई। अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह ने अदालत मे आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड में हेरफेर की संभावना है और इसलिए शीघ्र सुनवाई आवश्यक है ताकि ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड मंगाए जा सकें।

अदालत ने अधिवक्ता के उक्त प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और इस मामले को आज ही अपराह्न 2:15 बजे अधिसूचित करने का निर्देश दिया।

उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि अपीलकर्ता के विद्वान वकील शैलेश कुमार सिंह और प्रतिवादी-राज्य के विशेष लोक अभियोजक भोला नाथ ओझा को सुनने के बाद मामले को सुनवाई के लिए स्वीकार किया।

नोटिस जारी करने का आदेश

अदालत ने मूल ट्रायल कोर्ट रिकॉर्ड की मांग की और उसकी स्कैन कॉपी रखने का आदेश दिया। उच्च न्यायालय ने इस आदेश को तत्काल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धनबाद को सूचित करने एवं विशेष संदेशवाहक के माध्यम से ट्रायल कोर्ट के अभिलेख तत्काल भेजने का आदेश दिया है।
अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह द्वारा यह प्रस्तुत किया गया कि प्रतिवादी वहां मौजूद हैं जिन्हें बरी कर दिया गया है और इस प्रकार, उन पर नोटिस जारी किया जा सकता है।

अदालत ने प्रतिवादी संख्या 2 से 11 को स्पीड पोस्ट के साथ-साथ सामान्य प्रक्रिया के माध्यम से नोटिस जारी करने का आदेश दिया है तथा अपील कर्ता के अधिवक्ता को सुनवाई के लिए अपेक्षित दस्तावेज एक सप्ताह की अवधि के भीतर दाखिल करने का आदेश दिया है।

Related Posts

Jharkhand Politics: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है
झारखंड

Jharkhand Politics: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है

January 22, 2026
Jharkhand Politics: सम्मान या सिर्फ पहचान? दावोस के ‘व्हाइट बैज’ पर बीजेपी ने उठाए सवाल
झारखंड

Jharkhand Politics: सम्मान या सिर्फ पहचान? दावोस के ‘व्हाइट बैज’ पर बीजेपी ने उठाए सवाल

January 22, 2026
Jharkhand News: सारंडा ऑपरेशन तो बस शुरुआत है, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश-आदित्य साहू
झारखंड

Jharkhand News: सारंडा ऑपरेशन तो बस शुरुआत है, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश-आदित्य साहू

January 22, 2026
Next Post
14 नवंबर 2025 का राशिफल: इन राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, इन्हें करना होगा परेशानी का सामना, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

15 नवंबर 2025 का राशिफल: इन दो राशियों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

धुर्वा डैम में अनियंत्रित होकर गिरी कार, दो पुलिसकर्मी और चालक की मौत

धुर्वा डैम में अनियंत्रित होकर गिरी कार, दो पुलिसकर्मी और चालक की मौत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Politics: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है

Jharkhand Politics: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है

January 22, 2026

Jharkhand Politics: सम्मान या सिर्फ पहचान? दावोस के ‘व्हाइट बैज’ पर बीजेपी ने उठाए सवाल

Jharkhand News: सारंडा ऑपरेशन तो बस शुरुआत है, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश-आदित्य साहू

Jharkhand News: रांची में रेल मंथन: वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के विस्तार समेत सांसदों ने रखीं प्रमुख मांगें

Jharkhand News: सारंडा में ‘ऑपरेशन मेधा बुरु’- एक करोड़ का इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर

Jharkhand News: लोहरदगा जिले के सैकड़ों लोगों ने थामा जेएमएम का दामन, विनोद पाण्डेय ने दिलाई सदस्यता

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra