Dhanbad: केंदुआडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुराने थाना परिसर स्थित जर्जर बीसीसीएल क्वार्टर में एक 26 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान न्यू सब्जी मंडी निवासी सुमन कुमार साव के रूप में हुई है, जो पेशे से मोबाइल दुकान चलाते थे।
केंदुआडीह थाना के एएसआई सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात सुमन अपने कुछ दोस्तों के साथ पुराने थाना के पास ही जर्जर क्वार्टर में बैठकर पार्टी कर रहा था। देर रात तक चली पार्टी के दौरान सुमन ने काफी मात्रा में शराब पी ली थी। नशा अधिक होने की वजह से वह वहीं सो गया, जबकि उसके दोस्त अपने घर लौट गए।
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने क्वार्टर के अंदर सुमन का शव पतले कपड़े के सहारे फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन एएसआई सुनील कुमार चौधरी के अनुसार, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो पाएगी।”
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








