Jamtara: जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही कुंडहित पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कुंडहित थाना क्षेत्र अंतर्गत बारमेशिया गांव की युवती 27 मई की रात अपने घर में सोई हुई थी। आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे कुंडहित गांव निवासी 24 वर्षीय राहुल लोहार तथा 21 वर्षीय राजा लोहार युवती को जबरन घर से उठाकर शीला नदी किनारे ले गए। वहां दोनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
युवती के बयान पर कुंडहित थाना में प्राथमिकी दर्ज
घटना के बाद किसी तरह युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़िता के आवेदन के आधार पर 29 मई को कुंडहित थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Read More- कोडरमा में शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवाले फरार
कुंडहित पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मामले को कुंडहित थाना कांड संख्या 22/26 दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Read More- JPSC सहायक प्राध्यापक भर्ती का आखिरी चरण 10 जून, ये जरुरी दस्तावेज रखे तैयार

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









