Aaj Ka Rashifal 3 June 2026: बुधवार, 3 जून 2026 का दिन ज्योतिषीय और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और विभुवन संकष्टी चतुर्थी के इस पावन संयोग पर ‘शुभ योग’ और ‘शुक्ल योग’ का महासंयोग बन रहा है। चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होने से मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों को ‘हंस योग’ का डबल लाभ मिलेगा, वहीं मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को ‘आनन्दादि योग’ का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक की सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल।
मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Read More: Ranchi Station का होगा कायाकल्प, 12 करोड़ से बनेगा पैसेंजर लाउंज, जानें क्या होंगी सुविधाएं
मेष राशिफल (Aries Rashifal)
मेष राशि के जातकों को आज अपने खर्चों पर विशेष नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। संकट के समय भाइयों और परिवार की मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन बच्चों की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मन को खुश कर देगी।
वृषभ राशिफल (Taurus Rashifal)
वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शानदार है और आय के नए स्रोत भी मिलेंगे, बस कार्यक्षेत्र में गुस्से पर काबू रखें ताकि बने बनाए काम न बिगड़ें।
मिथुन राशिफल (Gemini Rashifal)
मिथुन राशि के जातकों पर आज कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। लापरवाही से बचने के लिए गंभीर रहें और संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता है, तो धैर्य से काम लें।
कर्क राशिफल (Cancer Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक मोर्चे पर मिलाजुला माहौल रहेगा, हालांकि सेहत से जुड़ी पुरानी समस्याओं में कुछ सुधार देखने को मिलेगा।
सिंह राशिफल (Leo Rashifal)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज भागदौड़ वाला दिन रहेगा, जहां उन्हें अपने काम के साथ-साथ मान-सम्मान की भी रक्षा करनी होगी। व्यापार में मुनाफे के योग हैं और आपके सटीक फैसलों से बॉस व वरिष्ठ अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे।
कन्या राशिफल (Virgo Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा; कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा। ऑफिस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, हालांकि शाम को दोस्तों से बात करके मन हल्का होगा।
तुला राशिफल (Libra Rashifal)
तुला राशि के जातकों को आज ऑफिस में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन बेहद अनुकूल और शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह से आपके कठिन काम आसान होंगे, लेकिन पार्टनरशिप में काम करने और अनजान लोगों से लेन-देन करने से बचें।
धनु राशिफल (Sagittarius Rashifal)
धनु राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन भाग्यशाली रहेगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी।
मकर राशिफल (Capricorn Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट (दीर्घकालिक निवेश) के लिए समय अनुकूल है। घरेलू मामलों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का दखल न होने दें और छोटी-मोटी बातों पर तनाव लेने से बचें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Rashifal)
कुंभ राशि के जातकों को आज व्यापार में कुछ कठिन परिस्थितियों और सहकर्मियों के कारण काम में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सूझबूझ से काम लें और भाई-बहनों के साथ चल रहे पुराने मतभेद आज समाप्त हो जाएंगे।
मीन राशिफल (Pisces Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य का पूरा साथ लेकर आ रहा है, विशेषकर सरकारी काम से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा। विद्यार्थियों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है, बस अपना कीमती समय इधर-उधर की बातों में बर्बाद न करें।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
ये भी देखें: दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट | Iran Strait of Hormuz | IPL Final | JCECEB | Twisha Sharma Death Case










