पुराने विधानसभा के पास पुलिस ने रोका मार्च
विधानसभा की ओर बढ़ रहे ABVP कार्यकर्ताओं को पुराने विधानसभा के पास पुलिस ने रोक दिया। मौके पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए एक-एक कर कई कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो दर्जन से अधिक ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई थी।छात्र प्रदर्शन में लाठीचार्ज के विरोध में उतरे कार्यकर्ता
ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में वे सड़क पर उतरे हैं। संगठन ने पुलिस लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी जताई है और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा है। वहीं, विधानसभा घेराव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। पुराने विधानसभा के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि प्रदर्शनकारी विधानसभा परिसर की ओर आगे न बढ़ सकें।छात्र आंदोलन के बीच बढ़ रहा विरोध
JPSC-JSSC और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से रांची में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार के छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद अब ABVP के कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने से आंदोलन का दायरा और बढ़ता दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुराने विधानसभा के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी बनी हुई है। पुलिस की ओर से डिटेन किए गए ABVP कार्यकर्ताओं को आगे की कार्रवाई के लिए ले जाया गया है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









