Tuesday, January 20, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

ACB की बड़ी कार्रवाई: बेंगाबाद अंचल कार्यालय में रिश्वत लेते राजस्व उप-निरीक्षक और दलाल गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) धनबाद की टीम ने गुरुवार को गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व उप-निरीक्षक (कर्मचारी) सुरेंद्र यादव और उनके सहयोगी दलाल मुकेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

December 18, 2025
in झारखंड
A A
ACB takes major action: Revenue sub-inspector and broker arrested for accepting bribe at Bengabad Zonal Office

ACB takes major action: Revenue sub-inspector and broker arrested for accepting bribe at Bengabad Zonal Office

Share on FacebookShare on Twitter

Dhanbad: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) धनबाद की टीम ने गुरुवार को गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व उप-निरीक्षक (कर्मचारी) सुरेंद्र यादव और उनके सहयोगी दलाल मुकेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने दोनों को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।

दाखिल-खारिज के बदले मांगी गई थी रिश्वत

मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी पुत्री लक्ष्मी कुमारी वर्णवाल के नाम पर गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल अंतर्गत मौजा मोतीलेदा में स्थित जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिया था। यह जमीन खाता संख्या 0-74, खेसरा संख्या 4045, रकबा 7.34 डिसमिल की है।

एल.आर.डी.सी. कार्यालय गिरिडीह से आवेदन बेंगाबाद अंचल कार्यालय भेजा गया था। जब शिकायतकर्ता ने अंचलाधिकारी से मुलाकात की, तो उन्हें संबंधित कर्मचारी सुरेंद्र यादव से मिलने को कहा गया।

Related Post

pratul shahdeo

भाजपा ने मुख्यमंत्री जी की स्विट्जरलैंड पर्यटन यात्रा पर किया कटाक्ष,कहा हद कर दिया आपने

January 20, 2026
Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

January 20, 2026
Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

January 20, 2026
Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,

Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, हाईवा ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर

January 20, 2026

15 हजार रुपये की डिमांड, पहली किस्त लेते पकड़े गए

आरोप है कि 16 दिसंबर 2025 को सुरेंद्र यादव ने दाखिल-खारिज के बदले 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने इसकी शिकायत एसीबी धनबाद से की।

जाल बिछाकर एसीबी ने की गिरफ्तारी

शिकायत की सत्यता जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने कांड संख्या 0-11/2025 दर्ज किया।
इसके बाद गुरुवार (18 दिसंबर 2025) को बेंगाबाद अंचल कार्यालय में जाल बिछाया गया। जैसे ही सुरेंद्र यादव और दलाल मुकेश कुमार ने पीड़ित से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 6,000 रुपये लिए, एसीबी की टीम ने उन्हें मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • सुरेंद्र यादव (राजस्व उप-निरीक्षक)
    निवासी – ग्राम अंगईयां, पीरटांड़, जिला गिरिडीह
  • मुकेश कुमार (दलाल)
    निवासी – ग्राम नावाहार, बेंगाबाद, जिला गिरिडीह

अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद बेंगाबाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। फिलहाल दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

 

Related Posts

pratul shahdeo
Uncategorized

भाजपा ने मुख्यमंत्री जी की स्विट्जरलैंड पर्यटन यात्रा पर किया कटाक्ष,कहा हद कर दिया आपने

January 20, 2026
Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर
झारखंड

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

January 20, 2026
Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल
झारखंड

Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

January 20, 2026
Next Post
Jharkhand News: हिजाब पहनकर आई डॉक्टर को मिला नियुक्ति, मंत्री इरफान का तंज-यहां योग्यता देखी जाती है पहनावा नहीं

Jharkhand News: हिजाब पहनकर आई डॉक्टर को मिला नियुक्ति, मंत्री इरफान का तंज-यहां योग्यता देखी जाती है पहनावा नहीं

Daily Scoop 27th December: Top Headlines

Daily Scoop 18th December : Top Headlines

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

pratul shahdeo

भाजपा ने मुख्यमंत्री जी की स्विट्जरलैंड पर्यटन यात्रा पर किया कटाक्ष,कहा हद कर दिया आपने

January 20, 2026

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, हाईवा ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर

Jharkhand Politics: नितिन नबीन के BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से झारखंड को भी मिलेगा फायदा! जानिए नितिन और झारखंड का Connection

Jharkhand News: सिल्ली के एक स्कूल में घुसा लकड़बग्घा, मची अफरा-तफरी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra