Ranchi: आगामी जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग और मौसीबाड़ी परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
रथ मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि रथयात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और सुगम होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मार्ग पर किसी भी तरह के कंकड़, गड्ढे या अवरोध नहीं रहने चाहिए, ताकि रथ संचालन और श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई परेशानी न हो। इसके लिए सड़क का समतलीकरण और विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया।
उपायुक्त ने रथ मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। आयोजन के दौरान सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें।
इसके अलावा रथ मार्ग के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाने और सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश विद्युत विभाग को दिया गया। मंदिर परिसर में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने की अपील भी की गई।
Read More- कोडरमा स्टेशन के पास से पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया, जाने क्या है पूरा मामला
पेयजल, साफ-सफाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश
मौसीबाड़ी परिसर के निरीक्षण के दौरान टेंट व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी वॉच टावर को सक्रिय रखने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
Read More- कोडरमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका ने पुलिस को दिखाया चाकू-जाने क्या है पूरा मामला
प्रशासन की इस तैयारी का उद्देश्य है कि जगन्नाथपुर रथयात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।
Read More- झारखंड में सिया-केतन हत्याकाडं से भी खौफनाक कांड, जीजा और साली ने मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









