National News: दिल्ली हाईकोर्ट को धमकी मिलने के कुछ ही घंटों बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही मुंबई और नागपुर स्थित दोनों हाईकोर्ट कैंपस को तत्काल खाली करा लिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
धमकी में 1998 के पटना ब्लास्ट को दोहराने की बात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी में 1998 के पटना ब्लास्ट की तरह हमला करने की बात कही गई है। यह ईमेल या मैसेज किस स्रोत से आया है, इसकी साइबर फोरेंसिक जांच की जा रही है।
हाईकोर्ट की कार्यवाही पर असर
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दोनों स्थानों पर न्यायिक कार्यवाही को तत्काल रोक दिया गया है। कोर्ट परिसर में मौजूद जज, वकील, कर्मचारी और आम नागरिकों को बाहर निकाल दिया गया है। पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है, जिसमें बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
दिल्ली और अब मुंबई में मिली धमकियों के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पूरे देश के महत्वपूर्ण न्यायिक परिसरों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि यह एक संगठित प्रयास हो सकता है।
read more- Breaking News: खेलगांव में दर्दनाक हादसा, स्कूली बस की चपेट में आकर छात्रा की मौत













