बेड़ो: शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे प्रखंड मुख्यालय स्थित गुमला रोड के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बड़ा हादसा टल गया। हरिहरपुर जामटोली के बरटोली गांव निवासी जसवंती देवी अपनी दो वर्षीय बेटी प्रिस्का मुंडा के साथ बैंक पहुंची थीं। जसवंती देवी लाइन में लगकर पैसा निकालने लगीं, वहीं खेलते-खेलते उनकी बेटी अचानक कांच के दरवाजे में फंस गई।
अफरातफरी और बचाव अभियान
घटना के बाद पूरे बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। बच्ची के दरवाजे में फंसे होने की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी बैंक में जुट गए। तुरंत बेड़ो थाना पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई भानु कुमार रजक मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद लकड़ी मिस्त्री अजय कुमार को बुलाकर दरवाजे का प्लाई काटा गया, तब जाकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
लापरवाही से बड़ा हादसा टल गया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि समय रहते बच्ची को बाहर नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि अभिभावकों को बच्चों को बैंक या किसी भी दफ्तर में अकेला छोड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि मासूम खेल-खेल में दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









