Ranchi: दीपावली की रात सड़क पर साइड देने के लिए कार का हॉर्न बजाना एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के रंगामाटी में मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गयी। आरोप है कि कार सवार लोगों के साथ हुए विवाद के दौरान 27 वर्षीय कांगरेश महतो को चाकू मार दिया गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाये गये कांगरेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वाइन शॉप के पास शुरू हुआ विवाद
परिजनों के मुताबिक, गोमियाकोचा विजयगिरि निवासी कांगरेश महतो दीपावली की रात अपने चार-पांच रिश्तेदारों के साथ रंगामाटी स्थित वाइन शॉप पहुंचा था। शराब खरीदने के बाद सभी दुकान से कुछ दूरी पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार के चालक ने रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी।
गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला
मृतक के रिश्तेदारों का आरोप है कि कार में पांच-छह लोग सवार थे। सड़क पर खड़े होने को लेकर पहले गाली-गलौज हुई और फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। इसी दौरान किसी ने कांगरेश पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, चाकू मारने वाले व्यक्ति की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
Read More- कोडरमा में दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी से हुआ था विवाद
हमले के बाद कांगरेश मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। रिश्तेदार उसे निजी वाहन से अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
छह महीने पहले हुई थी शादी, परिवार का इकलौता कमाने वाला था
कांगरेश की शादी महज छह महीने पहले हुई थी। परिवार में उसकी मां और पत्नी हैं। वह घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Read More- Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया है। फिलहाल पुलिस विवाद की वजह और चाकू से हमला करने वाले की पहचान करने में जुटी है।
Read More- कोडरमा में छठ तालाब की जमीन पर विवाद, जेसीबी से खुदाई के दौरान भिड़े दो पक्ष

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








