Dhanbad: ठगी करने वालों ने अब सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के नाम और प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए एक अज्ञात ठग ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। इस अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और मैसेंजर पर संदेश भेजकर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
उपायुक्त ने किया अलर्ट, किसी भी मैसेज का न दें जवाब
उपायुक्त आदित्य रंजन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध फेसबुक मैसेंजर संदेश का जवाब न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या अज्ञात नंबर से अगर पैसों की मांग, लिंक शेयर या किसी तरह का प्रलोभन दिया जाए तो तुरंत उसे ब्लॉक और रिपोर्ट करें।
साइबर अपराध पोर्टल पर करें शिकायत
उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाओं की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर या नजदीकी थाना में दर्ज कराई जा सकती है। ठग के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना दी जा चुकी है।
साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें
उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते समय आमजन को किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। ठगों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि ऐसे अकाउंट और संदेशों को नज़रअंदाज़ कर सीधे रिपोर्ट करें।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









