West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद ही चुनाव आयोग ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। आयोग ने एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है जिनमें राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और गृह सचिव जैसे कई अहम पद शामिल है।
West Bengal Election 2026: पीयुष पांडे की जगह पर सिद्धनाथ गुप्ता नए डीजीपी
स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक पद पर बदलाव करते हुए पीयुष पांडे की जगह पर सिद्धनाथ गुप्ता को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया है।
Read More- Jharkhand Assembly : संकट में झारखंड का मिनी लंदन, सदन में उठा मैक्लुस्किगंज को बचाने का मुद्दा
इसके साथ ही राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को भी पद से हटाते हुए उनकी जगह पर 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दुष्मंथ दुष्मंत नारियाला को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कोलकाता के पुलिस आयुक्त को भी बदला गया है। सुप्रतीम सरकार की जगह पर अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
West Bengal Election 2026: जगदीश प्रसाद मीणा की जगह संघमित्रा घोष बने गृह सचिव
आयोग ने राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा की जगह 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संघमित्रा घोष को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नटराजन रमेश बाबू को सुधार सेवा महानिदेशक और अजय मुकुंद रनाडे को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व आईजीपी (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है।
Read More- Jharkhand News: 21 दिन बाद चतरा विमान हादसे में अहम सुराग मिला, जंगल से…
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनावी जिम्मेदारी से दूर रखा जाएगा।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने हाल ही में पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।












