AirIndiaFlight: एअर इंडिया की एक और इंटरनेशनल फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आई है। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI 159 (Boeing 787-8 Dreamliner) को आज दोपहर उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द कर दिया गया। फ्लाइट को दोपहर 1:10 बजे रवाना होना था, लेकिन अंतिम क्षणों में उड़ान निरस्त कर दी गई, जिससे यात्रियों में गंभीर नाराजगी और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
तकनीकी खराबी बनी फ्लाइट कैंसिल की वजह
एअर इंडिया के मुताबिक, विमान में तकनीकी खामी पाई गई, जिसे तत्काल उड़ान से पहले सुधारा नहीं जा सका। इस कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ान को रद्द करने का निर्णय लिया गया।
यात्रियों ने जताई नाराजगी
फ्लाइट के रद्द होने से यात्रियों में गंभीर असंतोष देखा गया। एक यात्री ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा:
“मैं लंदन जा रहा था, लेकिन एयरपोर्ट पर आकर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। कोई जानकारी समय पर नहीं दी गई, न ही किराया रिफंड को लेकर कुछ स्पष्ट किया गया है।”
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
कल सुबह रवाना होगी फ्लाइट
फ्लाइट AI 159 को अब कल सुबह 11:00 बजे रवाना किया जाएगा। एयर इंडिया के अधिकारियों ने यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
12 जून की हादसे की पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि 12 जून 2025 को इसी रूट पर चलने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 एक भीषण हादसे का शिकार हो गई थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान ने ऊपर उठना बंद कर दिया और कुछ दूरी पर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में 241 यात्रियों सहित कुल 279 लोगों की मौत हो गई थी। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी।
AI159 की आज की रद्द उड़ान, उसी रूट पर कल सफलतापूर्वक भरी गई पहली उड़ान के बाद होनी थी। इस बीच यात्रियों में फिर से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









