AirIndia: सोमवार ,16 जून 2025 को दिल्ली से रांची जाने वाली Air India Express की एक फ्लाइट को टेकऑफ के कुछ समय बाद ही आपात स्थिति में दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा. विमान में एक संभावित तकनीकी खामी का संकेत मिलने पर पायलट ने एहतियातन यह निर्णय लिया.
उड़ान भरते हुई तकनिकी समस्या
यह फ्लाइट निर्धारित समयानुसार शाम करीब 6:20 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी. हालांकि उड़ान भरने के कुछ देर बाद पायलट को तकनीकी समस्या का संदेह हुआ, जिसके चलते सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया.
यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई, और विमान के दिल्ली लौटने पर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया. एयर इंडिया की तकनीकी टीम ने तुरंत विमान की विस्तृत जांच शुरू की, जिसके बाद उसे एक बार फिर संचालन योग्य घोषित किया गया.
इस घटना के बाद एयरलाइन ने यात्रियों को पुनः यात्रा की सुविधा देने और उड़ान को दोबारा शेड्यूल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी बुकिंग से संबंधित जानकारी के लिए एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर केयर से संपर्क करें.













