Ranchi: आजसू पार्टी ने 22 जून को प्रस्तावित धनबाद आक्रोश मार्च को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में हजारीबाग परिसदन में जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के स्थापना दिवस (बलिदान दिवस) को भव्य रूप से मनाने के साथ-साथ धनबाद में होने वाले आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप देना था।
पुलिस कार्रवाई और कोयला माफिया पर गंभीर आरोप
बैठक में हाल ही में धनबाद के लोयाबाद क्षेत्र में कोयला माफिया के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता, झूठी गिरफ्तारियों और कार्यकर्ताओं पर हमले की निंदा की गई। आजसू नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार माफियाओं को संरक्षण दे रही है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
सरकार पर तीखा हमला
मुख्य अतिथि और केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, हत्या और अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग को उद्योग बना दिया गया है और नौकरशाही कमजोर हो गई है।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा-पेड़ से टकराई कार, चालक समेत तीन गंभीर
उन्होंने दावा किया कि झारखंड राज्य निर्माण में आजसू की ऐतिहासिक भूमिका रही है और पार्टी अब “झारखंडियत की रक्षा” के लिए सड़क पर उतर रही है।
बड़े आंदोलन की तैयारी
बैठक में निर्णय लिया गया कि हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता धनबाद मार्च में शामिल होंगे। साथ ही 5 जुलाई को महिला संघ अधिवेशन और 8 अगस्त को युवा आजसू अधिवेशन की तैयारी पर भी चर्चा की गई।
Read More- राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस, JMM और RJD ने तय किए पोलिंग और काउंटिंग एजेंट, मतदान दिवस की रणनीति तैयार
संगठन में जोश, आंदोलन का ऐलान
आजसू नेताओं ने दावा किया कि यह आक्रोश मार्च सरकार की नीतियों के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन साबित होगा। पार्टी का कहना है कि वे जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष जारी रखेंगे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









