शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

COVID-19 Alert: 4 साल बाद कोविड से 2 मौतें 8 एक्टिव केस क्या देश में फिर लागू होंगी पाबंदियां?

Andhra Pradesh COVID-19 Update: आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में कोविड-19 के 8 एक्टिव केस और 2 मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

जुलाई 12, 2026
in देश National News
A A
COVID-19 Alert

COVID-19 Alert: 2 deaths and 8 active cases after 4 years--will restrictions be reimposed in the country?

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Andhra Pradesh COVID-19 Update: आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा (YSR Kadapa) जिले में कोविड-19 के नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक 8 एक्टिव केस सामने आए हैं, जबकि दो संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और कोविड गाइडलाइंस को सख्ती से लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Table of Contents

Toggle
  • COVID-19 Alert: दो मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता
    • ये भी पढ़ें: Jharkhand में बारिश बनी बीमारियों का मौसम! डेंगू-मलेरिया से बचने के जानिए सरकार की एडवाइजरी और सावधानियां
    • 8 एक्टिव केस, कई मरीज होम आइसोलेशन में
    • ओमिक्रॉन वैरिएंट की आशंका, सैंपल पुणे भेजे गए
      • मास्क और कोविड गाइडलाइंस लागू करने के निर्देश
        • स्वास्थ्य विभाग की लोगों से अपील

COVID-19 Alert: दो मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पहली मौत 28 जून को हुई थी। 60 वर्षीय मरीज को पहले तिरुपति के SVIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बाद में RT-PCR जांच में उनकी रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई।

📌 यह भी पढ़ें:
  • तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस बना छावनी; नेहा बोरा भी डिटेन
  • 75 साल के बुजुर्ग का 30 साल की युवती पर आया दिल, दोनों ने कर ली सगाई-वीडियो वायरल
  • राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर हमला, पूछा- क्या सपा के बिना रायबरेली जीत पाएंगे?

दूसरे मामले में 43 वर्षीय मरीज की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, पहले मृतक को डायबिटीज, किडनी रोग समेत कई गंभीर बीमारियां थीं, जबकि दूसरे मरीज का विस्तृत मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand में बारिश बनी बीमारियों का मौसम! डेंगू-मलेरिया से बचने के जानिए सरकार की एडवाइजरी और सावधानियां

8 एक्टिव केस, कई मरीज होम आइसोलेशन में

जिले में फिलहाल 8 एक्टिव मरीज हैं। इनमें अधिकांश संक्रमितों में हल्के लक्षण पाए गए हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक मरीज को कडप्पा के कोविड स्पेशल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

कडप्पा वायरोलॉजी लैब में RT-PCR जांच के दौरान चार नए मरीजों की पुष्टि हुई। सभी संक्रमित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी संक्रमित कोविड वैक्सीन की दो डोज ले चुके थे, जबकि एक व्यक्ति ने बूस्टर डोज भी लगवाई थी।

ओमिक्रॉन वैरिएंट की आशंका, सैंपल पुणे भेजे गए

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मरीजों में दिख रहे लक्षणों के आधार पर ओमिक्रॉन वैरिएंट की आशंका जताई जा रही है। इसकी पुष्टि के लिए संक्रमितों और मृतकों के सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) तैनात कर दी है। प्रभावित इलाकों में करीब 40 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अन्य रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

मास्क और कोविड गाइडलाइंस लागू करने के निर्देश

जिला प्रभारी मंत्री सविता ने अधिकारियों को संक्रमण रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में संक्रमण मिला है, वहां कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराया जाए।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि:

  • भीड़भाड़ वाले स्थानों और अस्पतालों में मास्क पहनना सुनिश्चित कराया जाए।
  • बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ वाले लोगों की तुरंत जांच की जाए।
  • जरूरत पड़ने पर संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाए।
  • संक्रमित मरीजों के परिवार और संपर्क में आए लोगों की तत्काल जांच कराई जाए।
  • प्रभावित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन, सफाई और ब्लीचिंग अभियान तेज किया जाए।

कडप्पा में सामने आए मामलों के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने पूरे आंध्र प्रदेश में कोविड-19 को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सभी जिलों को निगरानी, टेस्टिंग, रिपोर्टिंग सिस्टम और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों से पर्याप्त आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं तैयार रखने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की लोगों से अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने सलाह दी है कि यदि किसी को बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनें, हाथों की स्वच्छता बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

Abhijeet Deepke taken into custody ahead of 'Tiranga March'; Connaught Place turned into a fortress; Neha Bora also detained.
Breaking News

तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस बना छावनी; नेहा बोरा भी डिटेन

अक्टूबर 16, 2026
75 साल के बुड्ढे का 30 साल की युवती पर आया दिल, दोनों ने कर ली सगाई-वीडियो वायरल
देश National News

75 साल के बुजुर्ग का 30 साल की युवती पर आया दिल, दोनों ने कर ली सगाई-वीडियो वायरल

अक्टूबर 16, 2026
Rajnath Singh attacks Rahul Gandhi, asks: Will he be able to win Raebareli without the SP?
Breaking News

राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर हमला, पूछा- क्या सपा के बिना रायबरेली जीत पाएंगे?

अक्टूबर 16, 2026
Next Post
Family of worker who died of electrocution in Jamshedpur receives ₹10 lakh compensation; payment made following Saryu Roy's intervention.

Jamshedpur में करंट लगने से मृत मजदूर के परिवार को मिला 10 लाख का मुआवजा, सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद हुआ भुगतान

Students hold marathon in Ranchi to protest paper leak; Kanhaiya Kumar says the future of the youth is being toyed with.

Paper Leak के विरोध में रांची में छात्रों की मैराथन, कन्हैया कुमार बोले- युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

विज्ञापन
कोडरमा में पत्नी पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

कोडरमा में पत्नी पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

अक्टूबर 16, 2026

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मियों से की वार्ता, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री रील बनाने में मस्त, मरीज इलाज के लिए त्रस्त-रमाकांत महतो ने मांगा जवाब

तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस बना छावनी; नेहा बोरा भी डिटेन

शेर नहीं, गधा है मां कालरात्रि का वाहन, जानें इसके पीछे की मान्यता

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, पूरे राज्य में सेवा प्रभावित

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts