रविवार, जुलाई 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

Jamshedpur में करंट लगने से मृत मजदूर के परिवार को मिला 10 लाख का मुआवजा, सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद हुआ भुगतान

Jamshedpur में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से जान गंवाने वाले मजदूर चेतन यादव के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा मिला। विधायक सरयू राय के निर्देश और जदयू नेताओं की पहल के बाद ठेकेदार ने राशि का भुगतान किया।

जुलाई 12, 2026
in Jharkhand
A A
Family of worker who died of electrocution in Jamshedpur receives ₹10 lakh compensation; payment made following Saryu Roy's intervention.

Family of worker who died of electrocution in Jamshedpur receives ₹10 lakh compensation; payment made following Saryu Roy's intervention.

Share on FacebookShare on Twitter

रांची/जमशेदपुर: Jamshedpur पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से जान गंवाने वाले मजदूर चेतन यादव के परिजनों को आखिरकार 10 लाख रुपये का मुआवजा मिल गया। यह राशि संबंधित ठेकेदार की ओर से मृतक के परिवार को प्रदान की गई। मुआवजा वितरण दोनों परिवारों की सहमति और गिरिडीह से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।

Table of Contents

Toggle
  • दो हिस्सों में बांटी गई मुआवजा राशि
  • जदयू नेताओं और सरयू राय के प्रतिनिधियों की रही अहम भूमिका
  • पटना में रहते हुए भी सरयू राय लेते रहे अपडेट

मृतक चेतन यादव गिरिडीह जिले के पेशम पंचायत अंतर्गत पेशम गांव के निवासी थे। उनके परिवार की ओर से पत्नी कौशल्या देवी, उनके दो बेटे तथा अन्य परिजन जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान पेशम पंचायत की मुखिया रागिनी सिंहा के प्रतिनिधि मनीष सिंह, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद वर्मा और गद्दी पंचायत से दिनेश यादव भी मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में मुआवजा राशि का वितरण कराया गया।

दो हिस्सों में बांटी गई मुआवजा राशि

मृतक की दोनों पत्नियों के परिवारों के बीच आपसी सहमति से मुआवजे का वितरण किया गया। कुल 10 लाख रुपये में एक लाख रुपये नकद, जबकि 6 लाख और 3 लाख रुपये के दो अलग-अलग चेक दिए गए।

जदयू नेताओं और सरयू राय के प्रतिनिधियों की रही अहम भूमिका

बताया गया कि मुआवजा दिलाने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) के स्थानीय नेताओं और विधायक सरयू राय के प्रतिनिधियों ने लगातार प्रयास किया। ठेकेदार पर दबाव बनाए जाने के बाद मुआवजा भुगतान संभव हो सका।

इस दौरान जदयू पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, पप्पू सिंह, विकास साहनी, पिंटू सिंह, दिनेश कुमार और बीरू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

पटना में रहते हुए भी सरयू राय लेते रहे अपडेट

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने विधायक सरयू राय से फोन पर संपर्क कर मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति और मुआवजा नहीं मिलने की जानकारी दी। उन्होंने इस मामले में सहयोग की अपील की।

उस समय सरयू राय पटना में थे। इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रतिनिधियों और जदयू पदाधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा पूरे घटनाक्रम की लगातार जानकारी लेते रहे। मुआवजा राशि मिलने के बाद मृतक का परिवार अपने पैतृक गांव गिरिडीह के लिए रवाना हो गया।

 

 

Related Posts

Students hold marathon in Ranchi to protest paper leak; Kanhaiya Kumar says the future of the youth is being toyed with.
Jharkhand

Paper Leak के विरोध में रांची में छात्रों की मैराथन, कन्हैया कुमार बोले- युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

जुलाई 12, 2026
Jharkhand Skill Development Mission: BJP alleges fake bank guarantee and ₹55 crore payment; demands high-level probe.
Jharkhand

Jharkhand Skill Development Mission: फर्जी बैंक गारंटी और 55 करोड़ भुगतान का BJP का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

जुलाई 12, 2026
Dumka Crime News: Father turns monster amidst domestic dispute; kills 15-year-old daughter and an elderly man who intervened.
Jharkhand

Dumka Crime News: घरेलू विवाद में पिता बना हैवान, 15 वर्षीय बेटी और बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की हत्या

जुलाई 12, 2026
Next Post
Students hold marathon in Ranchi to protest paper leak; Kanhaiya Kumar says the future of the youth is being toyed with.

Paper Leak के विरोध में रांची में छात्रों की मैराथन, कन्हैया कुमार बोले- युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Students hold marathon in Ranchi to protest paper leak; Kanhaiya Kumar says the future of the youth is being toyed with.

Paper Leak के विरोध में रांची में छात्रों की मैराथन, कन्हैया कुमार बोले- युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

जुलाई 12, 2026

Jamshedpur में करंट लगने से मृत मजदूर के परिवार को मिला 10 लाख का मुआवजा, सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद हुआ भुगतान

COVID-19 Alert: 4 साल बाद कोविड से 2 मौतें 8 एक्टिव केस क्या देश में फिर लागू होंगी पाबंदियां?

Jharkhand Skill Development Mission: फर्जी बैंक गारंटी और 55 करोड़ भुगतान का BJP का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

Jharkhand में बारिश बनी बीमारियों का मौसम! डेंगू-मलेरिया से बचने के जानिए सरकार की एडवाइजरी और सावधानियां

Dumka Crime News: घरेलू विवाद में पिता बना हैवान, 15 वर्षीय बेटी और बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की हत्या

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra