Desk : सलमान खान के भाई और जाने-माने अभिनेता, निर्देशक अरबाज खान के यहां किलकारियां गूंजी है। अरबाज खान दूसरी बार पिता बने है। 58 साल की उम्र में अरबाज खान दूसरी बार बेटी के पिता बने है। उनकी वाइफ शूरा खान ने एक बेटी को जन्म दिया है।
2002 में मलाइका से हुआ था एक बेटा
बताते चलें कि अरबाज खान बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के रुप में जाने जाते हैं। अरबाज खान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी जिससे उनको जिससे उनको साल 2002 में एक बेटा है जिसका नाम अरहान है। हालांकि दोनों साल 2017 में तलाक ले लिया और फिर अरबाज खान ने शूरा खान से दूसरी शादी कर ली।
Read More-अफगानिस्तान की 6 विकेट से करारी हार, बांग्लादेश का 3-0 से क्लीन स्वीप
पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी अरबाज खान की शूरा से मुलाकात
करीब 23 साल के लंबे अंतराल के बाद अरबाज खान 58 की उम्र में दूसरी बार पिता बने हैं। अरबाज खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि उनकी शूरा खान से मुलाकात पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। देखते ही देखते दोनों के बची प्यार परवान चढ़ता गया और फिर दोनों ने साल 2023 में शादी कर ली। शूरा खान पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट है।
Read More-सिर्फ चर्च के लिए इतनी मेहरबानी क्यों साहब! बाबूलाल का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप













