शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

तनाव और बिगड़ी दिनचर्या के बीच आयुर्वेद क्यों जरूरी? Ayurveda दिवस पर निदेशक ने बताई वजह

11वें Ayurveda दिवस पर रांची में कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयुष निदेशक दिनेश कुमार यादव ने बदलती जीवनशैली के बीच आयुर्वेद की उपयोगिता और ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया।

सितम्बर 23, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Why is Ayurveda essential amidst stress and a disrupted routine? Director explains the reason on Ayurveda Day.

Why is Ayurveda essential amidst stress and a disrupted routine? Director explains the reason on Ayurveda Day.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

रांची: बदलती जीवनशैली, खान-पान में अनियमितता और बढ़ते तनाव के बीच आयुर्वेद की भूमिका को लेकर बुधवार को रांची में चर्चा हुई। 11वें Ayurveda दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का विषय ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ रखा गया था।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा को दी श्रद्धांजलि
  • देवघर में छह जिलों की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर एजेंसी और संवेदकों पर होगी कार्रवाई
  • झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पवन साय बने संगठन महामंत्री

Toggle
  • गांवों तक Ayurveda पहुंचाने पर जोर
  • ‘Ayurveda दिवस सिर्फ आयोजन नहीं’
  • आयुर्वेद के साथ औषधीय पौधों पर भी चर्चा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुष निदेशक दिनेश कुमार यादव ने कहा कि आयुर्वेद को सिर्फ बीमारी के इलाज तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खान-पान, नियमित दिनचर्या और मानसिक शांति पर भी आयुर्वेद जोर देता है।

उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या बदल रही है। खान-पान में लापरवाही, तनाव और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। ऐसे समय में आयुर्वेद के प्रति लोगों की रुचि और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

गांवों तक Ayurveda पहुंचाने पर जोर

दिनेश यादव ने कहा कि आयुर्वेद और आयुष चिकित्सा पद्धति को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में काम कर रहे आयुष कर्मियों की भूमिका अहम है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आयुष कर्मी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने के साथ योग, औषधीय पौधों और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में भी जागरूक कर सकते हैं। इसके लिए विद्यालयों, कॉलेजों, पंचायतों और सामुदायिक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

‘Ayurveda दिवस सिर्फ आयोजन नहीं’

आयुष निदेशक ने कहा कि आयुर्वेद दिवस को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहिए। यह लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आयुर्वेद से जुड़े स्वस्थ जीवन के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित करने का अवसर है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

आयुर्वेद के साथ औषधीय पौधों पर भी चर्चा

कार्यक्रम में श्री शिवजी वर्मा ने आयुर्वेद के जरिए स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के उपायों की जानकारी साझा की। वहीं उप निदेशक (आयुर्वेद) डॉ. कृष्ण कुमार ने आयुर्वेद के माध्यम से लोगों तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में बताया।

इस दौरान औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।

झारखंड राज्य आयुष चिकित्सा परिषद के निबंधक डॉ. वकील कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. फजलुस समी, होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार, राज्य समन्वयक डॉ. अनुज कुमार मंडल समेत रांची जिले में कार्यरत आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, योग प्रशिक्षक, आयुष निदेशालय और जिला संयुक्त औषधालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन उप निदेशक (आयुर्वेद) डॉ. कृष्ण कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा को दी श्रद्धांजलि
राजनीति Politics

भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा को दी श्रद्धांजलि

सितम्बर 24, 2026
देवघर में छह जिलों की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर एजेंसी और संवेदकों पर होगी कार्रवाई
देवघर Deoghar

देवघर में छह जिलों की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर एजेंसी और संवेदकों पर होगी कार्रवाई

सितम्बर 24, 2026
Major organizational reshuffle in Jharkhand BJP; Pawan Sahay appointed Organization General Secretary.
झारखंड Jharkhand News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पवन साय बने संगठन महामंत्री

सितम्बर 24, 2026
Next Post
Election Commission SIR controversy voter list revision and 14 objections

पहले 13 करोड़ नाम हटे, फिर EC के अंदर उठीं 14 आपत्तियां… SIR की इस पूरी कहानी में असली विवाद क्या है?

JTET Exam 2026 में 11 अक्टूबर की परीक्षा को लेकर सस्पेंस

JTET Exam 2026: 11 अक्टूबर को नहीं होगी झारखंड TET परीक्षा? नई तारीख को लेकर बड़ा अपडेट

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

25 सितंबर 2026 झारखंड मौसम अपडेट और भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिया संकेत, 25 सितंबर को झारखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून

सितम्बर 25, 2026

25 सितंबर का राशिफल: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन के बनेंगे नए रास्ते

भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा को दी श्रद्धांजलि

देवघर में छह जिलों की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर एजेंसी और संवेदकों पर होगी कार्रवाई

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री की मौत पर सुदेश महतो ने जताया शोक

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पवन साय बने संगठन महामंत्री

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra