Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं। बाबूलाल ने इसको लेकर रांची पुलिस और हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार से लाइन हाजिर नहीं बर्खास्त करने की मांग की है।
Read More-वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान गिल ने ठोंका शतक, भारत 500 पार, देखे स्कोर
अपहरण के आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही हाजत में बंद कर दिया
बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि रांची के अरगोड़ा थाना की पुलिस ने गजब का कारनामा किया है। थाना प्रभारी ने अपहरण के आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही हाजत में बंद कर दिया।
Read More-थाने में घुसकर रील्स बनाना पड़ गया महंगा, एफआईआर दर्ज
उन्होंने कहा कि मामला बिगड़ने के बाद पुलिस अधिकारियों ने औपचारिकता निभाने के लिए थाना प्रभारी को महज लाइन हाजिर करने का आदेश दिया जो कि कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है। इससे न तो पीड़ित को न्याय मिलेगा और न ही पुलिस की ऐसी तानाशाही प्रवृत्तियों पर रोक लगेगी।
अरगोड़ा थाना प्रभारी को प्रभावशाली लोगों का सीधा संरक्षण प्राप्त है-बाबूलाल
बाबूलाल ने रांची पुलिस की कार्यशैली पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा कि सुनने में आया है कि अरगोड़ा थाना प्रभारी को कुछ प्रभावशाली लोगों का सीधा संरक्षण प्राप्त है। ऐसे अधिकारियों को महज़ निलंबित करने के बजाय तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के द्वारा जनता से भयादोहन कर अर्जित की गई नामी-बेनामी संपत्तियों की निष्पक्ष जांच कर जब्ती की कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को कड़ा संदेश मिले और आम नागरिकों को पुलिसिया जुल्म से राहत मिल सके।
Read More-पति की तलाश में बिहार की महिला पहुंची बिरनी थाना, बोली “मुझे मेरे पति के घर पहुंचा दीजिए”













