Thursday, April 30, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

” पूरी तरह सठिया गए हैं बाबूलाल- डॉ. इरफान अंसारी”

बोकारो की घटना पर बाबूलाल पर इरफान का पलटवार

May 16, 2025
in झारखंड
A A
” पूरी तरह सठिया गए हैं बाबूलाल- डॉ. इरफान अंसारी”
Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantra: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी की राजनीति अब पूरी तरह गिर चुकी है, और वह एक दर्दनाक सामाजिक घटना को भी साम्प्रदायिक रंग देने में लगे हैं। बोकारो की घटना पर जिस तरह की भ्रामक और अमानवीय बयानबाज़ी की गई है, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि उनके नैतिक और मानसिक दिवालिएपन का प्रमाण है। एक महिला के साथ क्या हुआ, यह जांच का विषय है, पर भाजपा खुद को कानून से ऊपर मानती है और निर्णय भी खुद ही लेने लगी है। ऐसे समय में पीड़िता के परिवार को सांत्वना देना अगर गलत है, तो मैं यह गलती बार-बार करूंगा — क्योंकि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।

डॉ. अंसारी ने कहा कि भाजपा के पास ना तो कोई जनहित का मुद्दा है, ना कोई संवेदनशीलता। सिर्फ घृणा और नफरत फैलाकर वोट बैंक की राजनीति करना इनका काम रह गया है। जब बरही के रूपेश पांडे के साथ दर्दनाक घटना हुई थी, तब बाबूलाल मरांडी मौन थे, पर अब उन्हें बयानबाजी की याद आ रही है। कांग्रेस कभी भी जाति या धर्म की राजनीति नहीं करती, लेकिन भाजपा हर सामाजिक घटना को सांप्रदायिक दृष्टिकोण से देखने की कोशिश करती है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार सबको साथ लेकर चलती है और किसी धर्म विशेष नहीं, बल्कि कानून और इंसानियत के आधार पर काम करती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज और झारखंड की जनता आज पूरी तरह हेमंत सरकार के साथ खड़ी है। भाजपा अब केवल अनाप-शनाप बयानबाज़ी और नकारात्मक राजनीति में लिप्त है। बाबूलाल मरांडी जैसे नेता अब राजनीति में केवल अवरोध बन गए हैं, जिनका उद्देश्य केवल माहौल बिगाड़ना और सस्ती लोकप्रियता हासिल करना रह गया है। परंतु हम चुप नहीं बैठेंगे — जनता सब देख रही है और समय आने पर भाजपा को करारा जवाब देगी।

Related Posts

रांची के विकास पर CM हेमन्त सोरेन सख्त, बोले—पर्यावरण से समझौता नहीं, स्मार्ट सिटी और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा
झारखंड

रांची के विकास पर CM हेमन्त सोरेन सख्त, बोले—पर्यावरण से समझौता नहीं, स्मार्ट सिटी और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा

April 29, 2026
Ranchi News: General body meeting of Jharkhand Science, Technology and Innovation Council concluded
रांची

Ranchi News: झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की सामान्य सभा की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री ने दिए कई अहम दिशा-निर्देश

April 29, 2026
Jharkhand Teacher Meeting 2026 Job Security Update
रांची

झारखंड के 42,000 सहायक अध्यापकों की नौकरी बचाने का सरकार ने दिया बड़ा आश्वासन मंत्री स्तरीय बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय!

April 29, 2026
Next Post
रांची में चौकीदार बहाली की शारीरिक परीक्षा की तैयारी पूरी, पारदर्शिता पर जोर

रांची में चौकीदार बहाली की शारीरिक परीक्षा की तैयारी पूरी, पारदर्शिता पर जोर

सुरक्षा गार्ड की पत्थर से पीटकर हत्या, थाने के पास मिला खून से सना शव

सुरक्षा गार्ड की पत्थर से पीटकर हत्या, थाने के पास मिला खून से सना शव

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची के विकास पर CM हेमन्त सोरेन सख्त, बोले—पर्यावरण से समझौता नहीं, स्मार्ट सिटी और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा

रांची के विकास पर CM हेमन्त सोरेन सख्त, बोले—पर्यावरण से समझौता नहीं, स्मार्ट सिटी और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा

April 29, 2026

Ranchi News: झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की सामान्य सभा की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री ने दिए कई अहम दिशा-निर्देश

झारखंड के 42,000 सहायक अध्यापकों की नौकरी बचाने का सरकार ने दिया बड़ा आश्वासन मंत्री स्तरीय बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय!

कोडरमा के नंदोडीह गांव में विवाहिता का संदेहास्पद मौत, पति समेत ससुरालवाले फरार

West Bengal चुनाव 2026: दूसरे चरण में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक 78.68% मतदान

प्यार, पैसे और साज़िश ने ली मां की जान, बेटी ने बॉयफ्रेंड संग ऐसे रची साजिश-रांची मर्डर में बड़ा खुलासा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra