शनिवार, सितम्बर 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बड़ा ऐलान: झारखंड के किसानों को मिली करोड़ों की प्रोत्साहन राशि

दिसम्बर 12, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बड़ा ऐलान: झारखंड के किसानों को मिली करोड़ों की प्रोत्साहन राशि
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Jharkhand News:  झारखंड सरकार ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 32,911 किसानों के खातों में 15 करोड़ 63 लाख 24 हजार 900 रुपये की प्रोत्साहन राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की है। यह राशि झारखंड राज्य मिलेट मिशन 2025–26 के अंतर्गत किसानों को दी गई है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई, 8 सील और 11 ध्वस्त
  • मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने हॉकी खिलाड़ियों से की मुलाकात, CISCE टूर्नामेंट के लिए बढ़ाया हौसला
  • Ranchi Traffic Rules: त्योहार और क्रिकेट मैच से पहले ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, ब्लैक शीशे से फैंसी नंबर प्लेट तक पर होगी सख्ती

Toggle
  • तीन जिलों में खुलेगा मडुआ अधिप्राप्ति केंद्र
  • मडुआ प्रोसेसिंग यूनिट और सप्लाई चेन पर सरकार का फोकस
  • गलत आंकड़े देने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • किसानों ने साझा किया अनुभव

रांची में पशुपालन निदेशालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने घोषणा की कि अब झारखंड मिलेट मिशन को “झारखंड मडुआ क्रांति” के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि गांवों में मडुआ (रागी) की बढ़ती लोकप्रियता और उत्पादन को देखते हुए यह नाम परिवर्तन किया गया है।

मंत्री ने विभाग को अगले चरण में 60 हजार किसानों तक प्रोत्साहन राशि पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में केवल 20 हजार हेक्टेयर में मडुआ की खेती होती थी, जो अब बढ़कर 1 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुकी है। मडुआ की खेती किसानों के लिए अन्य फसलों की तुलना में अधिक लाभदायक साबित हो रही है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Read more- Ranchi News: चुना भट्ठा इलाके में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 33 ग्राम ब्राउन शुगर और लाखों की नकदी बरामद

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

तीन जिलों में खुलेगा मडुआ अधिप्राप्ति केंद्र

सरकार धान अधिप्राप्ति केंद्र की तर्ज पर अब मडुआ अधिप्राप्ति केंद्र भी शुरू करने जा रही है। पहले चरण में गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। इन जिलों में 17 लैंप्स–पैक्स केंद्रों के माध्यम से किसानों से मडुआ खरीद की जाएगी। मंत्री ने बताया कि आने वाले एक सप्ताह में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी और मडुआ की कीमत बाजार दर के अनुसार तय की जाएगी।

मडुआ प्रोसेसिंग यूनिट और सप्लाई चेन पर सरकार का फोकस

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विभाग का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना ही नहीं है, बल्कि स्थानीय प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करना, मडुआ आधारित उत्पाद तैयार करना, और उन्हें अस्पतालों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाना भी है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

उन्होंने कहा कि पहले जहां मोटा अनाज गरीबों का भोजन माना जाता था, वहीं अब यह हर वर्ग की थाली में पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है। बच्चों को प्रारंभिक उम्र से पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

गलत आंकड़े देने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

कार्यक्रम में मंत्री ने कृषि विभाग के फील्ड अधिकारियों को पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि गलत आंकड़े देने की कुछ शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read more- Ranchi News: अरगोड़ा स्थित लिकर बार एंड रेस्टोरेंट की लाइसेंस निलंबित, डीसी ने की बड़ी कार्रवाई

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

किसानों ने साझा किया अनुभव

कार्यक्रम में दुमका, रांची और खूंटी के किसान उपस्थित रहे। दुमका के किशोर कुमार मांझी और बुढ़मू के विनोद कुमार मुंडा ने मडुआ की खेती से होने वाले लाभ और सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि से मिल रही सहायता के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, समिति निदेशक विकास कुमार, उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक शशि भूषण अग्रवाल सहित कई विभागीय अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

रांची में फेडरेशन चैंबर की आमसभा, 21 कार्यकारिणी सदस्यों समेत तीन प्रमंडलों में रविवार को मतदान
रांची Ranchi

रांची में फेडरेशन चैंबर की आमसभा, 21 कार्यकारिणी सदस्यों समेत तीन प्रमंडलों में रविवार को मतदान

सितम्बर 12, 2026
A distinct identity and code for OBCs in the caste census are essential: Keshav Mahto Kamlesh.
रांची Ranchi

जातिगत जनगणना में OBC की अलग पहचान और कोड जरूरी: केशव महतो कमलेश

सितम्बर 12, 2026
पाकुड़ ज्वेलर्स लूटकांड का 10 दिन में खुलासा, तीन आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार
पाकुड़ Pakur

पाकुड़ ज्वेलर्स लूटकांड का 10 दिन में खुलासा, तीन आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

सितम्बर 12, 2026
Next Post
Jharkhand News: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद शुरू, बोनस सहित धान पर बढ़ी समर्थन राशि

Jharkhand News: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद शुरू, बोनस सहित धान पर बढ़ी समर्थन राशि

धनबाद में भू-माफियाओं पर DC की टेढ़ी नजर, सदर अस्पताल की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर भड़के उपायुक्त

धनबाद में भू-माफियाओं पर DC की टेढ़ी नजर, सदर अस्पताल की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर भड़के उपायुक्त

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची में फेडरेशन चैंबर की आमसभा, 21 कार्यकारिणी सदस्यों समेत तीन प्रमंडलों में रविवार को मतदान

रांची में फेडरेशन चैंबर की आमसभा, 21 कार्यकारिणी सदस्यों समेत तीन प्रमंडलों में रविवार को मतदान

सितम्बर 12, 2026

डॉ. सीमा सिंह ने संभाला झारखंड भाजपा महिला मोर्चा का कार्यभार, संगठन विस्तार पर जोर

जातिगत जनगणना में OBC की अलग पहचान और कोड जरूरी: केशव महतो कमलेश

पाकुड़ ज्वेलर्स लूटकांड का 10 दिन में खुलासा, तीन आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई, 8 सील और 11 ध्वस्त

SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक, मतदाताओं की सुनवाई की समयसीमा तय

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra