Big Breaking : झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पेपर लीक मामले में पुलिस ने कल मुख्य मास्टमाइंड सहित कुल 5 सदस्यों के साथ 162 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया था। इसी बीच आज पुलिस ने सभी लोगों को कोर्ट लाया गया है।
Read More- Big Breaking : झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! ये निकला मास्टरमाइंड
पेपर लीक मामले का किंगपिन अतुल वत्स के साथ उसके साथी कोर्ट पहुंचे है। सभी अभ्यर्थियों को 5 गाड़ियों में भर कर कोर्ट में लाया गया है। इस दौरान कई अभ्यर्थी अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए।
Big Breaking : अर्धनिर्मित नर्सिंग कॉलेज से सभी लोगों को हिरासत में लिया गया था
बताते चलें कि 11 अप्रैल को तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर इंटरस्टेट सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र के अर्धनिर्मित नर्सिंग कॉलेज में छापेमारी की थी। गिरोह के मुख्य सरगना समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को देखते ही, सभी अभ्यर्थी इधर उधर भागने लगें। देर रात पुलिस से 150 अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
Big Breaking : जेपीएसएसी ने कहा था-नहीं हुई है पेपर लीक
जिसके बाद रविवार की शाम रांची पुलिस और jssc के प्रभारी अध्यक्ष के द्वारा यह बताया गया कि, किसी भी प्रकार की पेपर लीक नहीं हुई है। एक भी प्रश्न अभ्यर्थियों के पास से मिले प्रश्न से मेल नहीं खाया है। हालांकि इस बात का कभी खुलासा किया गया है, कि सभी अभ्यर्थियों को भ्रमित कर उनसे ठगी की गई थी। कई छात्रों ने उन्हें रकम भी दे दिए थे। 10 लाख से 15 लाख रुपए दिए जा चुके थे।
Read More- Palamu Murder: पलामू में ममेरे भाई ने बहन को टांगी से काटा, खुद भी कर ली आत्महत्या
बता दें कि 11 अप्रैल की रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अधूरे भवन में बड़ी संख्या में झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी संदिग्ध हालत में मौजूद हैं। देर रात जब छापा मारा गया तो वहां मौजूद लोग भागने लगे और अपने दस्तावेज छिपाने की कोशिश करने लगे।
Big Breaking : 10 से 15 लाख रुपये में हुई थी डील
जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों से 10 से 15 लाख रुपये लेकर उन्हें परीक्षा पास कराने का दावा कर रहे थे। मौके से प्रिंटर, तैयार प्रश्न-उत्तर सेट, फटे एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और बैंक चेक बरामद किए गए।
Read More- Big Breaking : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले के सभी आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश
पेपर लीक का मुख्य सरगना अतुल वत्स सहित कुल 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सरगना का मुख्य आरोपी पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट अब आगे की कार्रवाई करेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








