Big Breaking: चाईबासा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन भाकपा माओवादी के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे कांबिंग ऑपरेशन के दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई।
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी
मुठभेड़ के दौरान मरांगपोंगा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक और हेड कांस्टेबल विक्रम यादव घायल हो गए। एक और अन्य जवान के भी घायल होने की सूचना है। घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है, जबकि एक अन्य घायल जवान को एयरलिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि इलाके में किसी बड़े नक्सली नेता की मौजूदगी हो सकती है।
सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त बलों को इलाके में भेजा गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








