Big Breaking : इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अब और भी ज्यादा विध्वंशक हो चुका है। तीनों देशों की ओर से लगातार हमले जारी है। इसी बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ईरान ने सऊदी अरब की प्रमुख तेल रिफाइनरी रास तनूरा बड़ा हमला किया है।
बताते चलें कि यह रिफाइनरी सरकारी कंपनी सऊदी अरामको के अधीन संचालित होती है और अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति में अहम भूमिका निभाती है। हमले के बाद एहतियातन संचालन रोक दिया गया है, जिससे वैश्विक तेल बाजार में हलचल बढ़ गई है।
Big Breaking : दुनिया के बड़े ऑफशोर ऑयल लोडिंग केंद्रों में शामिल तनूरा
बता दें कि रास तनूरा टर्मिनल दुनिया के बड़े ऑफशोर ऑयल लोडिंग केंद्रों में गिना जाता है, जहां से कच्चा तेल अमेरिका, एशिया और यूरोप तक भेजा जाता है। इस हमले के बीच ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने साफ किया कि अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
संघर्ष अब खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों तक फैलता दिख रहा है। कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में भी हमलों की खबरें हैं। इसी बीच लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह ने भी इजराइल पर हमले तेज कर दिए हैं, जिससे हालात और जटिल हो गए हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









