Big Breaking : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले मोतिहारी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। चिरैया सीट से बीजेपी प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद गुप्ता पर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगा है। एक वायरल वीडियो में वे ग्रामीणों के बीच बैठकर नोट बांटते नजर आ रहे हैं।
Read More-घाटशिला उपचुनाव से ठीक पहले जेएमएम का बड़ा दावा-इस बार जीत…
वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP स्वर्ण प्रभात ने संज्ञान लिया और मजिस्ट्रेट के बयान पर पताही थाना में FIR दर्ज कराई है।
Read More-Big Breaking: 12 नवम्बर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुुहर
RJD समर्थक के पास से 3 लाख रुपए नकद बरामद
इधर, मोतिहारी पुलिस ने एक RJD समर्थक को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3 लाख रुपए नकद और राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता की प्रचार सामग्री मिली है। उस पर भी मतदाताओं को लुभाने का आरोप है।
Read More-कफ सिरप न मिला तो काट डाला गला! मतवे गांव में दिल दहला देने वाली वारदात
प्रशासन ने दोनों मामलों की जांच के लिए टीम गठित की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी पार्टी के उम्मीदवार या कार्यकर्ता द्वारा चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव से एक दिन पहले इस विवाद ने मोतिहारी का सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









