Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू स्थित बिरला बागान चेशायर होम रोड जोड़ा तालाब परिसर में रविवार को “गलाईडो ईवी स्कूटीज़” के असेंबलिंग प्लांट का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संयंत्र का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों, उद्योगपतियों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही। इस दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक ऋतिक राज और संजय साहू ने बताया कि गलाईडो झारखंड का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटी असेंबलिंग प्लांट है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से निर्मित ये ईवी स्कूटी न केवल किफायती हैं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी हैं।
एक बार फुल चार्ज में 60 से 80 किलोमीटर की माइलेज
कंपनी ने इस अवसर पर अपने चार नए मॉडल लॉन्च किए। अधिकारियों के अनुसार, “गलाईडो ईवी” स्कूटी को एक बार चार्ज करने पर 60 से 80 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ये स्कूटी विशेष रूप से शहरी यात्राओं और दैनिक उपयोग के लिए डिज़ाइन की गई हैं।
उद्घाटन समारोह में सुरेश साहू, संतोष साहू, कुणाल आजमानी, नागेश्वर जायसवाल, जुगल किशोर, मनोज कुमार, सुदेश साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और अतिथि शामिल हुए।
उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने कहा कि रांची में ऐसे नवाचारपूर्ण उद्योगों की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर होगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









