Big Breaking : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक के दौरान कुल 30 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। इस दौरान राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन का प्रस्ताव पारित हुआ है।
Read More- Big Breaking : कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Big Breaking : सरायकेला में खुलेगा मेधा का डेयरी प्लांट
इसके साथ ही राज्य में अब महिला सशक्तीकरण को मजबूती देने के लिए हेमंत कैबिनेट ने नारी अदालत योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत पहले चरण में दस पंचायत में नारी अदालत योजना शुरू होगी।
इसके साथ ही सराकेला जिला वालों के लिए हेमंत सरकार ने रोजगार के नए संसाधन खोल दिये हैं।सरायकेला में झारखंड मिल्क फेडरेशन (मेधा) के तहत डेयरी प्लांट खुलेगा। जिसकी वजह से हजारों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








