Big Breaking : महाराष्ट्र की सियासत से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। अजित पवार के मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनने जा रही है। आज एनसीपी विधायक दल की हुई अहम बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। आज शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम का शपथ लेंगी।
Read More- MS Dhoni बन सकते हैं झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, जल्द होगा एमओयू
Big Breaking : सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया
आज एनसीपी विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की एक अहम बैठक विधान भवन में बुलाई गई थी। बैठक के दौरान दिलीप वलसे पाटिल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसपर सभी सदस्यों ने हामी भर दी।
Read More- Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम! आज ले सकती है शपथ
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। शाम 5 बजे सुनेत्रा राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। इससे पहले शाम 4:30 बजे एनसीपी विधायकों की एक अहम बैठक राजभवन के लोकभवन में बुलाया गया है।
Read More- Jharkhand News: दामाद बना जल्लाद! चाकू से काटकर ससुर को उतारा मौत के घाट
Big Breaking : भीषण प्लेन हादसे में अजित पवार की मौत के बाद पद खाली
बताते चलें कि 28 जनवरी को बारामती में हुए भीषण प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कुल 6 लोगों को दर्दनाक मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद से डिप्टी CM का पद खाली हो गया था। आज शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। इस दौरान परिजनों समेत कई लोग शामिल रहेंगे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








