Big Breaking : महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के रुप में शपथ ले लिया है। लोकभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। करीब 12 मिनट तक शपथ ग्रहण समारोह चला। हालांकि इस शपथ समारोह में शरद पवार नहीं शामिल हुए।
Read More- Ranchi News: रांची सावधान! मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाया तो चलेगा बुलडोजर
Big Breaking : आज ही चुनी गई थी विधायक दल की नेता
शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज एनसीपी विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की एक अहम बैठक विधान भवन में बुलाई गई थी। बैठक के दौरान दिलीप वलसे पाटिल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसपर सभी सदस्यों ने हामी भर दी। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है।
Read More- Big Breaking : सुनेत्रा पवार चुनी गई विधायक दल की नेता, इस दिन लेगी डिप्टी सीएम पद की शपथ
Big Breaking : राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा
Read More- MS Dhoni बन सकते हैं झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, जल्द होगा एमओयू
बताते चलें कि 28 जनवरी को बारामती में हुए भीषण प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कुल 6 लोगों को दर्दनाक मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद से डिप्टी CM का पद खाली हो गया था। सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनने का गौरव प्राप्त किया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









