National News: चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस चुनाव की आवश्यकता पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद पड़ी है.
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:
- नामांकन की अंतिम तारीख: 21 अगस्त
- नामांकन पत्रों की जांच: 22 अगस्त
- नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 25 अगस्त
- मतदान की तिथि: 9 सितंबर
इस पूरी प्रक्रिया का आयोजन चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा.
read more- रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 750 करोड़ GST घोटाले में छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
क्यों जरूरी हुआ यह चुनाव?
यह उपचुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को दिए गए इस्तीफे के बाद कराया जा रहा है. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना पद छोड़ दिया था. उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक निर्धारित था. अब नए उपराष्ट्रपति का चुनाव तय तिथि पर संपन्न होगा.
read more- प्रयागराज में धनबाद के कुख्यात अपराधी छोटू सिंह घायल, एके-47 समेत भारी हथियार बरामद













