Bihar News: आज बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा और अखिरी चरण का मतदान जारी है, जो 20 जिलों की 122 सीटों पर हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो पहले चरण से 3 प्रतिशत ज्यादा है. बता दें, 20 जिलों में 45,399 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें से 4109 बूथों को संवेदनशील बूथों की श्रेणी में रखा गया है. आज 3.70 करोड़ मतदाता 12 मंत्रियों सहित 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.
बगहा में वोट बहिष्कार
बगहा में तकरीबन 15 हजार वोटरों ने अपना मतदान का बहिष्कार किया है. ग्रामिणों ने पानी, सड़क और पुल की मांग को लेकर यह फैसला लिया है. आधिकारियों ने उन्हें माने की बहुत कोशिश की, पर वे नहीं माने.
Read more- धर्मेंद्र के निधन की खबर झूठी, बेटी ईशा देओल ने बताई सच्चाई
जहानाबाद में झड़प
जहानाबाद में मतदान के दौरान बूथ संख्या 220 में जमकर हंगामा हुआ. जहां दो गुटों के बीच झड़प के कारण 4 लोग घायल हो गए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को नियंत्रण में लिया.
वहीं, किशनगंज समेत 5 जिलों में EVM में खराबी की खबर सामने आई है. बता दें, EVM में खराबी के कारण 6 बूथों पर वोटिंग देर से शुरु हुई. जमुई के चकाई के बूथ संख्या 145 में भी EVM खराब होने से मतदान 4 घंटे बाद शुरु हुआ. इस मामले को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि, “EVM में जानबूझकर खराबी की जा रही है ताकि वोट चोरी हो सके.”













