BJP प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने रांची के बड़ा तालाब स्थित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता Rajiv Ranjan Mishra के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली।
इस दौरान आदित्य साहू ने कहा कि राजीव रंजन मिश्रा का सार्वजनिक जीवन अब तक बेदाग रहा है और वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति पर आरोप हैं तो निष्पक्ष जांच के बाद ही उचित निर्णय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल संदेह के आधार पर किसी की छवि प्रभावित होना उचित नहीं माना जा सकता।
आदित्य साहू ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटनास्थल से कुछ सामान बरामद हुए, लेकिन जिस व्यक्ति की तलाश थी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके बावजूद राजीव रंजन मिश्रा और उनके पुत्र पर कार्रवाई की गई। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने की मांग की ताकि “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखती रहेगी और न्यायपूर्ण कार्रवाई की अपेक्षा करती है। साथ ही उन्होंने राजीव रंजन मिश्रा की शीघ्र रिहाई की मांग भी उठाई।
इस दौरान BJP प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अशोक बड़ाईक, राकेश भास्कर, प्रेम मित्तल, अरुण झा समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








