Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने महिला सुरक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर “घड़ियाली आंसू” बहा रही है, जबकि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े कहीं ज्यादा हैं।
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को यह याद रखना चाहिए कि झारखंड में डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सबसे पहले झामुमो ने आवाज उठाई और कड़े कानून बनवाए। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान हेमंत सरकार हर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
Read More: 15 अगस्त से सदर अस्पतालों में फ्री वाई-फाई और बड़े शहरों के डॉक्टरों की ओपीडी
भाजपा पर दोहरे मापदंड का आरोप
पांडेय ने सवाल उठाया कि हाथरस, उन्नाव और मणिपुर जैसी शर्मनाक घटनाओं पर भाजपा ने क्यों चुप्पी साध रखी थी। उन्होंने कहा, “यह भाजपा का दोहरा चरित्र है। पार्टी को पहले अपने शासित राज्यों में महिलाओं की स्थिति सुधारनी चाहिए, जहां कानून-व्यवस्था की हालत झारखंड से भी बदतर है।”
हेमंत सरकार के प्रयासों की तारीफ
विनोद पांडेय ने हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य में महिला पुलिस बल की संख्या में बढ़ोतरी की गई है, महिला हेल्पलाइन को सशक्त बनाया गया है और फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से लंबित मामलों का निपटारा तेजी से किया जा रहा है।
भाजपा पर झूठा विमर्श गढ़ने का आरोप
उन्होंने भाजपा पर हर संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया और कहा कि जनता झूठे विमर्श में नहीं फंसने वाली। “झारखंड की जनता हकीकत जानती है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर भरोसा करती है, तभी उन्हें लगातार दूसरी बार राज्य की बागडोर मिली है,” पांडेय ने कहा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








