Ranchi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के Jharkhand दौरे के दौरान शनिवार को एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने संगठनात्मक समन्वय और गठबंधन की मजबूती को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जदयू विधायक सरयू राय, आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान तथा विधायक जनार्दन पासवान सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और गठबंधन के बेहतर समन्वय को लेकर नेताओं के बीच सकारात्मक चर्चा हुई।








