Breaking News: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच पूर्व झारखंड राज्यसभा सांसद और उद्योगपति परिमल नाथवानी ने निर्देलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र खरीदकर चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। उनके अलावे वाई. एस. रेड्डी ने भी पर्चा खरीद लिया है। अब तक जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार कुल 6 उम्मिदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा खरिदा है।
Breaking News: 2008 और 2020 में राज्यसभा में कर चुके हैं झारखंड का प्रतिनिधित्व
आपकों बता दें कि नाथवानी इससे पहले 2008 और 2020 में झारखंड का प्रतिनिधित्व राज्यसभा में कर चुके हैं। इधर कांग्रेस की तरफ से प्रणव झा ने भी नामांकन पत्र खरीदा है, जिससे पार्टी के भीतर दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने अभी तक अपने आधिकारिक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि देर शाम तक भाजपा गौरव वल्लभ को अपना उम्मीदवार बना सकती है।
Breaking News: झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत पक्की
हालांकि मौजूदा गणित को देखे तो इन सभी नामों में सबसे मजबूत स्थिति झामुमो के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की मानी जा रही है। उन्हें राज्यसभा पहुंचने का सबसे प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास विधायकों कि संख्या कुल मिलाकर 34 है और जीत के लिए एक उम्मिदवार को 28 विधायकों का समर्थन चाहिए।
इससे साफ है कि बैद्यनाथ राम की जीत पक्की है। फिलहाल आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि झारखंड से राज्यसभा की दोनों सीटों पर कौन-कौन उम्मीदवार अंतिम रूप से मैदान में उतरते हैं और किसके पक्ष में राजनीतिक समीकरण बनते हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








