भाजपा कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा कार्यालय और उसके आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। महिला पुलिसकर्मियों सहित अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं। प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर तक पहुंचने से रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए BJP ने भी अपने कार्यालय की सुरक्षा को लेकर तैयारी तेज कर दी है। सुबह से ही भाजपा कार्यालय के बाहर और परिसर में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जुटने लगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि यदि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार का असंवैधानिक कदम उठाया जाता है तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के कारण क्षेत्र में राजनीतिक माहौल काफी गर्म बना हुआ है।NEET विवाद को लेकर सरकार पर कांग्रेस का निशाना
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं से लाखों मेहनती और ईमानदार छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। पार्टी का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का संतोषजनक जवाब अब तक नहीं मिला है। इसके साथ ही हाल के दिनों में विभिन्न राज्यों में छात्रों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस ने सरकार पर युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि छात्रों की आवाज बुलंद करने और सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करने के लिए यह घेराव आयोजित किया गया है।स्थिति पर प्रशासन की नजर
समाचार लिखे जाने तक भाजपा और कांग्रेस समर्थकों की ओर से नारेबाजी जारी थी। पुलिस बल पूरे क्षेत्र में तैनात है और प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









