नियमित और बैकलॉग मिलाकर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,299 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें—- नियमित नियुक्ति: 6,109 पद
- बैकलॉग नियुक्ति: 1,190 पद
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। वहीं, आवेदन पत्र में फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने और आवेदन का प्रिंटआउट डाउनलोड करने के लिए 3 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा।कौन कर सकता है आवेदन?
आयोग के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। इसके अलावा संबंधित कक्षाओं के लिए झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखा गया है। हालांकि, ऐसे पारा शिक्षक जिन्होंने CTET या झारखंड के पड़ोसी राज्यों द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण की है, उन्हें भी इस प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है।नियुक्ति के बाद पूरी करनी होगी यह शर्त
जिन अभ्यर्थियों का चयन CTET या अन्य राज्यों के TET के आधार पर होगा, उन्हें नियुक्ति मिलने के बाद तीन वर्षों के भीतर उपलब्ध पहले अवसर में JTET उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में JTET पास नहीं करने पर संबंधित नियम लागू होंगे।महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 31 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 अगस्त 2026 (मध्यरात्रि) |
| परीक्षा शुल्क भुगतान | 1 सितंबर 2026 (मध्यरात्रि) |
| फोटो, हस्ताक्षर अपलोड एवं प्रिंट | 3 सितंबर 2026 (मध्यरात्रि) |

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









