Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर आज सरेंडर कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खान सर पटना कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। उनपर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का आरोप लगा है।
Breaking News: खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का आरोप
राजधानी पटना में ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद पुलिस और छात्रों के बीच संघर्ष जारी है। घटना 2 जून की रात हुई, जब उनकी कोचिंग पर हमला हुआ और उनके बॉडीगार्ड्स ने फायरिंग की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
Breaking News: छात्र रातभर कोचिंग के बाहर बैठे रहे
पटना पुलिस की 5 गाड़ियां रातभर अलग-अलग समय पर खान सर की कोचिंग में पहुंचीं, लेकिन 24 घंटे बाद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका। छात्र रातभर कोचिंग के बाहर बैठे रहे और पुलिस बार-बार ‘हट जाइए, लौट जाइए’ की चेतावनी देती रही।
पुलिस ने खान सर के गार्ड्स के बयान के आधार पर BNS की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया है। इसमें अग्रिम जमानत की संभावना नहीं है। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि किसी बहकावे में ना आएं और कानून का पालन करें।
Read More- झारखंड में गठबंधन पर मतभेद! राज्यसभा की दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जेएमएम
IG ऑफिस में पुलिस की हाई-लेवल मीटिंग
शुक्रवार को लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में हाई-लेवल मीटिंग हुई। पुलिस ने छात्रों को समझाया कि स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखना जरूरी है। पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और खान सर से पूछताछ भी की गई है।
Read More- कोडरमा विधायक नीरा यादव चालक हत्याकांड में बड़ा खुलासा-पांच आरोपी गिरफ्तार
जानकारों का कहना है कि खान सर पटना के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि वह कोचिंग में मौजूद हैं। छात्रों को मैसेज भेजकर बताया गया है कि आज भी क्लास जारी रहेगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









